Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत के लिए आई बुरी खबर, 2 मैचों के लिए टीम इंडिया से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने की पुष्टि

Suryakumar Yadav on Team India
भारत के लिए आई बुरी खबर, 2 मैचों के लिए टीम इंडिया से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने की पुष्टि
News on WhatsAppJoin Now

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma Fintess Update: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और नामीबिया (IND vs NAM) का मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इससे पहले नामीबिया (Namibia Cricket Team) अपना पहला मैच हार चुकी है, जबकि भारतीय टीम (Team India) ने यूएसए को 29 रनों से हराकर विजयी शुरुआत कर चुकी है. आज भारत और नामीबिया के बीच टूर्नामेंट का 18वां मैच खेला जा रहा है.

नामीबिया की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारतीय फैंस को ऐसी खबर दी है, जिसकी वजह से पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ मैच से पहले भारतीय फैंस में मायूसी है.

अभिषेक शर्मा हुए अगले 2 मैचों से बाहर, Suryakumar Yadav ने की पुष्टि

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और नामीबिया के बीच मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), टीम इंडिया का हिस्सा नही होंगे, सूर्यकुमार यादव ने ये भी कहा कि उन्हें फिट होने में अभी 1 या 2 मैच का समय और लगेगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. इससे हम काफी खुश हैं. जब तक हम टॉस हारकर मैच जीत रहे हैं, हमें कोई आपत्ति नहीं है. यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और ओस का असर काफी अहम होगा, लेकिन जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं और अच्छी तरह से बचाव करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है. विकेट बहुत अच्छा है. उम्मीद है कि बल्लेबाज मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

वहीं अभिषेक शर्मा को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि

“अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, वह एक-दो मैच नहीं खेल पाएंगे. संजू टीम में आए हैं, वह भी अभिषेक की तरह ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं। बुमराह सिराज की जगह टीम में आए हैं.”

नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

ALSO  READ: टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद राशिद खान ने खोया आपा, अपने ही इस खिलाड़ी को माना अफ्रीका के खिलाफ हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...