Posted inक्रिकेट, न्यूज

नामीबिया के खिलाफ भारत के लिए आई बुरी खबर, अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

Abhishek Sharma Namibia
नामीबिया के खिलाफ भारत के लिए आई बुरी खबर, अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल, ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह
News on WhatsAppJoin Now

Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम (Team India) का सामना कल रात यूएसए (USA) से हुआ. भारतीय टीम ने इस मैच में 29 रनों से जीत हासिल की. भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. अब भारतीय टीम का सामना नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) से होने वाला है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है. सुपर 8 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल करना है.

भारतीय टीम को अगला मैच नामीबिया से दिल्ली में खेला जाना है. भारतीय टीम इसके लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के घर डिनर पर भी पहुंची थी. हालांकि इसके बीच ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है.

अभिषेक शर्मा का नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है. अभिषेक शर्मा को यूएसए के खिलाफ मैच में भी फीवर था, लेकिन वो बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. अभिषेक शर्मा ने इसके बाद फील्डिंग भी नही की थी और उनकी जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे थे.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी यूएसए के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की चोट पर अपडेट देते हुए कहा था कि

“अब हम आराम से बैठेंगे, हमारे पास बहुत समय है, अगले गेम के लिए 5 दिन हैं. हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. वाशी दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, वो ठीक हैं. बुमराह के साथ भी सब ठीक है. उन्हें मौसम की वजह से तेज बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी. लेकिन आराम है और सब ठीक है.”

संजू सैमसन लेंगे Abhishek Sharma की जगह

भारतीय टीम अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए आराम दे सकती है, ऐसे में संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आने वाले हैं. संजू सैमसन इसके पहले यूएसए के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नही थे.

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक मैच जीत चुकी है और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारत की टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है. भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कोई रिस्क नही लेना चाहेगी.

ALSO READ: भारत के खिलाफ न खेलने से कोई फर्क नही पड़ता है: सलमान अली आगा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...