Monank Patel: भारत और यूएसए (IND vs USA) के बीच कल आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का तीसरा मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर यूएसए (USA) के कप्तान मोनांक पटेल (Monank Patel) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने बेहद खराब बल्लेबाजी की, भारत के शुरुआती 6 विकेट 76 रनों पर गिर गए थे. हालांकि सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम 161 रन बनाने में सफल रही.
भारत ने इस लक्ष्य का बचाव आसानी से किया और यूएसए की टीम को मात्र 132 रनों पर रोक दिया. यूएसए की टीम को इस मैच में 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल (Monank Patel) ने इस मैच को लेकर पोस्ट मैच सेरेमनी में बात की.
भारत से मिली हार से भी खुश हैं USA के कप्तान Monank Patel
यूएसए ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. भारत से मिली हार के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल (Monank Patel) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिस तरह से उन्होंने पिच का आकलन किया, पावरप्ले की शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. मुझे लगता है कि पावरप्ले की शुरुआत में उन्होंने जो विविधता दिखाई, उससे हमें अच्छी लय मिली और विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की. हमने उन्हें लंबे समय तक शांत रखा. बीच-बीच में हमने कुछ कैच छोड़े, जिसकी वजह से हमें मैच गंवाना पड़ा. मुझे लगता है कि हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम उन्हें 130 के आसपास रोक सकते थे.”
भारतीय टीम ने यूएसए को 162 रनों का लक्ष्य दिया था. यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने इस लक्ष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि 160 का स्कोर अच्छा था. इस पिच पर हम किसी भी दिन इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. हमारे शीर्ष 3 बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, शुरुआती 3 ओवरों में आसान विकेट गिरे. इससे हमारी बल्लेबाजी को काफी नुकसान हुआ और जब हमारे बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने काफी समय लिया. मुझे लगता है कि शुरुआत में कुछ विकेट गिरने से हमारी मंशा थोड़ी कमजोर पड़ गई, लेकिन इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला और कई सकारात्मक बातें भी और निश्चित रूप से यह मैच हमें आगे बढ़ने में मदद करेगा.”
USA के कप्तान मोनांक पटेल ने पाकिस्तान को दी चुनौती
भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद इस मैच से आपने क्या कुछ सीखा इस पर बात करते हुए मोनांक पटेल (Monank Patel) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने बड़ी भीड़ के सामने और विश्व कप के पहले मैच में भारत के खिलाफ खेलते हुए दबाव को संभाला, मुझे लगता है कि हमने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.”
यूएसए के कप्तान ने भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भले ही खराब बल्लेबाजी की वजह से हमे शिकस्त मिली है, लेकिन हम आगे के मैचों में जीत हासिल करने की पूरी कोशिस करेंगे. मोनांक पटेल (Monank Patel) ने का कि
“हाँ, हमारी बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं हुआ, लेकिन कई सकारात्मक पहलू भी थे. मिलिंद, शुभम, संजय ने जिस तरह से खेला, मुझे लगता है कि इससे हमें अगले तीन मैचों में मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, मुझे पता है कि हमने कुछ गलतियाँ कीं, लेकिन हम निश्चित रूप से और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे.”
