Posted inक्रिकेट, न्यूज

WPL 2026: RCB से फाइनल हारने के बाद टूट गई हैं जेमिमा रोड्रिग्स, सीधे तौर पर इन्हें माना फाइनल हार का जिम्मेदार

Jemimah Rodrigues Post Match RCB
WPL 2026: RCB से फाइनल हारने के बाद टूट गई हैं जेमिमा रोड्रिग्स, सीधे तौर पर इन्हें माना फाइनल हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

WPL 2026 में कल रात जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की आरसीबी (RCB) से हुआ, टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन दिल्ली ने विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की, दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और लौरा वोल्वार्ड्ट की बदौलत 203 रन बनाए.

इसके बाद जब आरसीबी की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो आरसीबी की टीम ने स्मृति मंधाना और वोल की विस्फोटक पारी की बदौलत 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. इस हार से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स बेहद निराश हैं.

Jemimah Rodrigues ने हार के बाद व्यक्त की निराशा

WPL 2026 के फाइनल में आरसीबी से मिली हार के बाद जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने

“मुझे लगता है कि मुझे इस टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता. यह हमारे लिए आसान नहीं था, लेकिन हमारी लड़कियों ने जिस तरह का कैरेक्टर दिखाया, जिससे हम फाइनल तक पहुंचे, उस पर मुझे बहुत गर्व है. आप जानते हैं कि मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग सकती थी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि खासकर हमारे सपोर्ट स्टाफ ने हमारे लिए बिना थके काम किया है, यह पक्का किया कि हमारा माहौल बहुत अच्छा रहे. आप देख सकते हैं कि DC के फैंस वहां हर बार चिल्ला रहे हैं, शोर मचा रहे हैं. हां, दुनिया भर में हमारे सभी DC फैंस का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने आगे कहा कि

“मुझे लगता है कि फाइनल में 204 का स्कोर हमेशा एक बहुत अच्छा स्कोर होता है. हमने एक टीम के तौर पर जिस तरह से खेला, उसके लिए सभी को बधाई. मुझे लगता है कि हमारी टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. आप जानते हैं, अगर आप कभी चाहते थे कि हमारी टीम अच्छा खेले और क्लिक करे, तो वह आज था. मुझे लगता है कि हमने वह बहुत अच्छे से किया. हां, हमेशा ऐसा होता है, आप जानते हैं, ठीक है, हम यह बेहतर कर सकते थे, वह बेहतर कर सकते थे, लेकिन मुझे लगता है कि सबने कड़ी मेहनत की.”

Jemimah Rodrigues ने युवा खिलाड़ियों के तारीफों के बांधे पूल

आरसीबी से फाइनल में मिली हार के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने अपने युवा खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

आप जानते हैं, अगर हम टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी करते हैं तो यह आसान होता है, लेकिन खुद को संभालना, चाहे वह सीनियर खिलाड़ी हो या निक्की और राणा जैसी कोई, आप जानते हैं, जिस तरह से उन्होंने उस दिन बैटिंग की, वह जबरदस्त था. साथ ही नंदिनी शर्मा, उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. उसने सच में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया और मुझे उस पर बहुत गर्व है. यहां तक कि मिन्नू भी, मिन्नू ने जिस तरह से फील्डिंग की, जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया, वो भी काफी अच्छा रहा। उम्मीद है कि अगले सीजन में हम ट्रॉफी अपने नाम करेंगे.”

ALSO READ: RCB को दूसरा WPL जीताने के बाद स्मृति मंधाना ने खुद को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया ट्रॉफी जीत का पूरा श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...