WPL 2026 में कल रात फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स की टीम से हुआ, आरसीबी की कप्तानी जहां स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के हाथो में थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स के हाथो में थी. स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए.
इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 19.4 ओवरों में 204 रन बनाकर 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया, आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, वहीं वोल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाए.
Smriti Mandhana ने खुद को नही बल्कि इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय
आरसीबी की टीम को दूसरी ट्रॉफी जीताने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि
“हां, हमने निश्चित तौर पर सोचा था कि ये बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है. लेकिन बेशक फाइनल में 200 से ज्यादा रन जाहिर तौर एक अच्छा स्कोर है. मुझे लगा कि आखिरी 4 ओवरों में हमने सचमुच से अच्छी गेंदबाजी की और इसे थोड़ा बेहतर तरीके से संभाला. फिर से लॉरेन बेल को क्रेडिट. मेरा मतलब है एक मैच में 400 रन बने और उन्होंने 4 ओवरों में तकरीबन 20 रन दिए. मेरे लिए, यह मैच-विनिंग स्पेल था.”
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपने बयान में आगे कहा कि
“हां, बेशक, वोल ने रास्ता दिखाया. पावरप्ले में तकरीबन सारी स्ट्राइक उसी के पास थी, लेकिन उसका इरादा बिल्कुल सही था. मुझे याद है, मैंने 10 या 15 दिन पहले लड़कियों से कहा था कि मुझे लग रहा है कि वॉली फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलेगी, और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. वो अपने गेम पर बहुत मेहनत कर रही है. मैंने उसे पिछले दो-तीन दिनों में एक्स्ट्रा प्रैक्टिस करते देखा, इसलिए मुझे खुशी है कि उसकी मेहनत रंग लाई.”
Smriti Mandhana और वोल ने आरसीबी को दिलाई जीत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ली और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की, ली ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन बनाए. वहीं शेफाली वर्मा ने 13 गेंदों में 3 चौके की मदद से 20 रन बनाए. इसके बाद लौरा वोल्वार्ड्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने दिल्ली की पारी को संभाला. लौरा वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 8 चौके की मदद से 57 रन बनाए. वहीं अंत में हेनरी ने 15 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए.
आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने सबसे किफायती गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन खर्च किया, लेकिन उन्हें कोई भी विकेट नही मिल सका.
इसके बाद जब आरसीबी ने पारी की शुरुआत की तो ग्रेस हैरिस सिर्फ 9 रन बनाकर चलती बनीं, इसके बाद स्मृति मंधाना और वोल ने आरसीबी को जीत के करीब पहुंचाया. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 87 रन बनाए, वहीं वोल ने 54 गेंदों में 14 चौके की मदद से 79 रन बनाए. अंत में राधा यादव ने 5 गेंदों में 12 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते ही आरसीबी को दूसरा ख़िताब जीता दिया.
