Ishan Kishan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की मेजबानी में खेला जाना है, लेकिन इसके पहले आज भारतीय टीम (Team India) का सामना वार्म अप मैचों में आज साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (Ishan Kishan) की मात्र 20 गेंदों में अर्द्धशतक और तिलक वर्मा (Tilak Varma) की 19 गेंदों में 45 एवं अंत में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की 10 गेंदों में 30 रनों की बदौलत 240 रन बनाए, इस दौरान भारत ने 2 बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट कराया, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 4 बल्लेबाजों को आउट कर सकी. भारतीय टीम ने 240 रन बनाए और साउथ अफ्रीका की टीम को 210 रनों पर रोककर मैच को 30 रनों से जीता. इसके बाद ईशान किशन ने इस मैच को लेकर बात की है.
Ishan Kishan ने बताया अपनी विस्फोटक पारी का राज
ईशान किशन (Ishan Kishan) इस मैच से पहले नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और रन बना रहे थे, ईशान किशन ने इस नंबर पर 4 मैच खेलते हुए 215 रन बनाए थे, लेकिन आज तिलक वर्मा की वापसी के बाद उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला. ईशान किशन ने कहा कि
“मैं बुधवार के लिए बहुत उत्साहित हूँ. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना मुझे अच्छा लगा, लेकिन विश्व कप नजदीक है, इसलिए मैं चाहे जिस भी क्रम पर बल्लेबाजी करूं, मेरा ध्यान हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर रहता है.”
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी विस्फोटक पारी का राज बताते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि यह वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने, गेंद को देखने और उस समय आवश्यक शॉट खेलने के बारे में है. मैं इस पर ज्यादा सोच-विचार या प्रयास नहीं कर रहा हूँ. मैं बस प्रतिक्रिया दे रहा हूँ, गेंद को देख रहा हूँ और उसी के अनुसार खेल रहा हूँ, और यह मेरे लिए अच्छा काम कर रहा है. कुछ दिन बहुत अच्छा लगता है, कुछ दिन नहीं. इस खास दिन, मुझे पिच को भी श्रेय देना होगा, यह बल्लेबाजी के लिए शानदार थी, यहां तक कि दूसरी पारी में भी. मुझे विकेट और उछाल पर भरोसा था.”
ईशान किशन ने इन 2 खिलाड़ियों के तारीफों के बांधें पूल
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की तारीफ़ की उन्हें दुनिया का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बताया. वहीं ईशान किशन ने तिलक वर्मा की भी तारीफ़ की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्डर बताया, जबकि नंबर 3 पर उन्हें भारतीय टीम का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया.
ईशान किशन ने अपने दोनों ही साथी खिलाड़ियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“विश्व कप इतना नजदीक है, इसलिए यह मानसिकता रखना महत्वपूर्ण है कि अगर गेंद सही जगह पर है, भले ही फील्डर हो, तो आप खुद पर भरोसा रखें और शॉट खेलें. वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. वह अब सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं है, वह हमें कुछ ओवर देता है, खासकर जब दो बाएं हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हों. वह बहुत अच्छा फील्डर है, और जिस तरह से वह इन दिनों बल्लेबाजी कर रहा है, आपको नंबर तीन पर ऐसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है जो स्ट्राइक रोटेट कर सके और खेल को गति प्रदान कर सके.”
