Posted inक्रिकेट, न्यूज

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय कोच का मजेदार रिएक्शन वायरल

Gautam Gambhir on IND vs PAK Boycott
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय कोच का मजेदार रिएक्शन वायरल
News on WhatsAppJoin Now

Gautam Gambhir: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ 2 दिन का समय शेष है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका (IND vs SL) की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) का मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान सरकार के बॉयकॉट को लेकर जब भारतीय टीम (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से सवाल किया गया तो उनका जवाब बेहद हैरान करने वाला था.

Gautam Gambhir ने दिया ये रिएक्शन

भारतीय टीम को आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में वार्म अप मैच खेलना है, इसके लिए भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जब मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, तो उनसे पाकिस्तान के बॉयकॉट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कोई रिएक्शन नही दिया.

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पाकिस्तान से जुड़े इस सवाल को अनसुना कर दिया और सीधे अंदर चले गए. गौतम गंभीर ने गौतम गंभीर ने सिर्फ शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा और बिना कुछ बोले अंदर चले गए. भारतीय कोच का ये रिएक्शन दर्शाता है कि पाकिस्तान, हमारे सामने खेले या न खेले हमें कोई फर्क नही पड़ता है, लेकिन हम क्रिकेट के नियमो का पालन करते रहेंगे.

Gautam Gambhir के पास है एक और विश्व कप जीतने का मौका

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी भारत को 2007 और 2011 में 2 बार विश्व कप ट्रॉफी जिताई है, भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 जीता था, वहीं 2011 में भारतीय टीम ने आईसीसी विश्व कप 2011 अपने नाम किया था, अब गौतम गंभीर के पास बतौर कोच भारत को 1 और टी20 विश्व कप जीताने का मौका है.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का प्रदर्शन वनडे और टेस्ट में बेहद खराब रहा है, लेकिन टी20 में गौतम गंभीर की कोचिंग में अब तक भारतीय टीम ने कोई भी सीरीज नही गंवाई है. मौजूदा समय में भारतीय टीम टी20 की दुनिया की नंबर 1 टीम है.

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम 

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...