MS Dhoni: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) की भारतीय टीम (Team India) विजेता रही है, ऐसे में 2026 में इस ख़िताब की रक्षा करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथो में है. भारत को पहला विश्व कप 2007 में जीताने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अब विश्व कप के विजेता की भविष्यवाणी की है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टी20 विश्व कप 2026 के विजेता की भविष्यवाणी करते हुए आने वाली मुश्किलों के बारे में भी बताया है.
MS Dhoni ने बताया कौन बनेगा विश्व कप विजेता
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक पब्लिक इवेंट में कई सारी बातों का खुलासा किया है. महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि मौजूदा समय में भारत दुनिया की एकलौती ऐसी टीम है, जो इस बार विश्व कप का ख़िताब अपने नाम कर सकती है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से कहा है कि कंडीशन को मैनेज करना, खास तौर से ओस, अहम होगा अगर उन्हें पूरी तरह से जीतना है.
महेंद्र सिंह धोनी से इस इवेंट के दौरान पूछा गया कि क्या भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीत सकती है? तो इस पर माही ने कहा कि
“ये सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. आप जानते हैं, उन्होंने पहले ही बल्लेबाजी या गेंदबाजी शुरू कर दी होगी. लेकिन एक अच्छी टीम में क्या-क्या चाहिए? सब कुछ वहां है.”
महेंद्र सिंह धोनी ने सूर्यकुमार यादव की टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि एक्सपीरिएंस और रोल की क्लैरिटी इस भारतीय टीम को अलग बनाती है, खासकर उस फॉर्मेट में जहां प्रेशर सिचुएशन जल्दी और बार-बार आता है. उन्होंने कहा,
“उनके पास तजुर्बा है. खासकर इस फॉर्मेट में, उनका अनुभव विशाल है. उन्होंने दबाव में खेला है. जो भी शख्स टीम में कोई रोल निभा रहा है, वो काफी टाइम तक उस सिचुएशन में रहा है.”
View this post on Instagram
ओंस से पार पाना होगा टीम इंडिया की चुनौती
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत के कैंपिन को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं होना चाहते थे, भारत को 2 विश्व कप जीताने वाले कप्तान माही ने माना कि बाहरी कंडीशन फिर भी छोटे टूर्नामेंट में मैच का रुख बदल सकती हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि
“मुझे क्या परेशान करती है? फिर से कहूं तो, मुझे ओस से नफरत है. ओस कई चीजें बदल देती है. इसलिए, जब मैं खेल रहा होता था, तो जो चीज मुझे सच में डराती थी, वो थी ड्यू. जहां टॉस अहम बन जाता है और इस तरह की सारी चीजें.”
माही ने इस दौरान आगे कहा कि
“अगर हम कुछ बेहतरीन टीमों के साथ 10 मैच खेल रहे हैं, तो अधिकतर बार हम विनर के रूप में निकलेंगे, अगर हालात न्यूट्रल रहें.”
