Posted inक्रिकेट, न्यूज

पाकिस्तान के बॉयकॉट पर आख़िरकार बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, कहा “अगर पाकिस्तान ने 15 का मैच….

Mithun Manhas on IND vs PAK
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर आख़िरकार बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी, कहा "अगर पाकिस्तान ने 15 का मैच....
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत जब से हुई है, तब से पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) कोई न कोई नया ड्रामा जरुर कर रहा है. पहले मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) को चढाया कि वो आईसीसी का विरोध करे और अपने मैचों ओ भारत के बाहर श्रीलंका में शिफ्ट कराने की मांग करे.

बांग्लादेश ने ऐसा ही किया, लेकिन सिर्फ 1 महीने पहले आए बांग्लादेश के इस प्रस्ताव को आईसीसी ने मना कर दिया और कहा कि बांग्लादेश की टीम को भारत में कोई खतरा नही है, ऐसे में बांग्लादेश की टीम को भारत आकर आईसीसी विश्व कप 2026 में हिस्सा लेना चाहिए, लेकिन बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया और स्कॉटलैंड की एंट्री हुई, जिसके बाद से ही पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) चिढ़ा हुआ है.

पाकिस्तान ने किया भारत और पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करने की बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के बाहर होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि हम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेंगे या नही लेंगे, इसका फैसला हमारी सरकार लेगी. अब पाकिस्तान की सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है. पाकिस्तान की सरकार ने भारत और पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.

पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की सरकार ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 पर फैसला लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का बहिष्कार करेगी. हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान को उसके फैसले पर विचार करने को कहा है.

 BCCI ने तोड़ी इस मामले पर चुप्पी

पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की सरकार के इस फैसले के बाद विश्व क्रिकेट में काफी आलोचना हो रही है. आईसीसी ने तुरंत इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

BCCI उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ICC के बायकॉट मामले पर आए स्टेटमेंट को सही ठहराया. शुक्ला ने कहा,

‘ICC ने बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप (खेल भावना) के बारे में बात की. हम ICC की बात से पूरी तरह सहमत हैं. BCCI तब तक कोई कमेंट नहीं करेगी, जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते.’

ALSO READ: टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का हुआ ऐलान, BCCI ने आयुष बदोनी की कप्तानी में इन्हें दिया मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...