आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है. पाकिस्तान सरकार ने एक अधिकारिक बयान देते हुए कहा कि हमारी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले 15 मैच का बॉयकॉट करेगी.
आईसीसी ने तुरंत ही भारत और पाकिस्तान के मैच के बॉयकॉट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आईसीसी ने न कुछ कहते हुए भी पाकिस्तान को कड़े शब्दों में धमकी दे दी है.
ICC ने प्रेस रिलीज जारी करके पाकिस्तान को दिया ये सलाह
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट की धमकी देने वाले पाकिस्तान को आईसीसी ने 2 घंटे के अंदर ही जवाब दे दिया है. आईसीसी ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमे लिखा कि
“आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस बयान पर ध्यान दिया है. जिसमें उसने अपनी नेशनल टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में चुनिंदा रूप से हिस्सा लेने का निर्देश देने के फैसले के बारे में कहा है. जबकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से ऑफिशियल जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है.”
आईसीसी ने अपने बयान में आगे लिखा कि
“आईसीसी टूर्नामेंट खेल की ईमानदारी, कॉम्पिटिटिवनेस, कंसिस्टेंसी और फेयरनेस पर बने होते हैं, और चुनिंदा भागीदारी कॉम्पिटिशन की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है. हालांकि आईसीसी नेशनल पॉलिसी के मामलों में सरकारों की भूमिकाओं का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं, की भलाई के हित में नहीं है.”
जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी खुली धमकी
आईसीसी ने पाकिस्तान को धमकी देते हुए कहा कि
“ICC को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए इसके महत्वपूर्ण और लंबे समय तक चलने वाले असर पर विचार करेगा क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है. ICC की प्राथमिकता ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का सफल आयोजन है, जिसकी जिम्मेदारी PCB समेत उसके सभी सदस्यों की भी होनी चाहिए. उसे उम्मीद है कि PCB एक ऐसा समाधान निकालेगा जो सभी को मंजूर हो और जिससे सभी स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा हो.”
ALSO READ: भारत के मैच के बायकॉट के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने दिया बड़ा बयान, कहा “हम भारत के साथ….
