Posted inक्रिकेट, न्यूज

शतकीय पारी जड़कर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेते हुए खुश नही हैं ईशान किशन, कहा “शतक तो बस शुरुआत है अभी तो…

Ishan Kishan Post Match
शतकीय पारी जड़कर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेते हुए खुश नही हैं ईशान किशन, कहा "शतक तो बस शुरुआत है अभी तो...
News on WhatsAppJoin Now

Ishan Kishan: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पहले भारतीय टीम (Team India) ने न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) को 4-1 से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम किया. भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तिरुवनंतपुरम में 43 गेंद खेलकर 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ईशान किशन ने इस दौरान 6 चौके और 10 छक्के जड़े. ईशान किशन को इसके लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया.

भारतीय टीम के इस विस्फोटक खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Ishan Kishan ने प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए कही ये बात

ईशान किशन (Ishan Kishan) जब पोस्ट मैच में आए तो भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने पोस्ट मैच में ईशान किशन से पूछा कि आप अपनी इस विस्फोटक पारी के बारे में आप क्या सोचते हैं? इस पर भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि

“सच कहूँ तो, कुछ खास नहीं. मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ी स्विंग हो रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से वाकई मदद मिलती है. आप उनकी मंशा समझते हैं, टीम को जिस गति की जरूरत है उसे समझते हैं, और फिर आप बस गेंद को देखते हैं और उसी के अनुसार खेलते हैं. आज यह तरीका मेरे लिए कारगर साबित हुआ.”

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को दिया इस शतकीय पारी का श्रेय

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इस दौरान मुरली कार्तिक को बताया कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड मायने नही रखता है. ईशान किशन जब 91 रनों पर थे, तो उन्होंने सिंगल और डबल लेकर शेफ खेलने के बजाय लगातार 2 छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया और उसके बाद आउट हुए. ईशान किशन ने इसको लेकर कहा कि

“मुझे लगता है कि अब हमारी टीम में सभी की यही सोच है. भले ही आप किसी उपलब्धि के करीब हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस स्तर पर सिंगल लेने लगते हैं, तो बाद में आपको लग सकता है कि आपने बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया. इसलिए अगर गेंद हिट करने के लिए है, तो आपको उस पर शॉट लगाना होगा. हमारा ध्यान मैच जीतने पर है, व्यक्तिगत उपलब्धियों पर नहीं.”

ईशान किशन ने इस दौरान ये भी कहा कि ये बस शुरुआत है, अभी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है. ईशान किशन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि

“मुझे अब भी लगता है कि मैं अभी उस मुकाम तक नहीं पहुँचा हूँ. हाँ, मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे ये पुरस्कार मिल रहे हैं, लेकिन मेरा पूरा ध्यान विश्व कप पर है. मुझे अभी और मेहनत की जरूरत हैमेरा फोकस अभी ये है कि इस फॉर्म को आगे बढ़ाया जाए और टीम इंडिया के लिए मै अपना योगदान देता रहूँ.”

ALSO READ: “प्लेयर ऑफ़ सीरीज” लेते हुए सूर्यकुमार यादव ने कोच गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया श्रेय, कहा “मेरे खराब वक्त में उन्होंने…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...