Team India, IND vs NZ, STATS: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के सामने मेहमान न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. भारतीय टीम (Team India) के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की टीम को 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रनों पर रोक दिया.
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने मात्र 10 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर इस मैच के साथ सीरीज को भी अपने नाम कर लिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
IND vs NZ मैच में Team India ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेले गए इस लो स्कोरिंग मैच में भारतीय टीम (Team India) ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई. न्यूजीलैंड के 153 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) के 28 और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एवं अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत इस मैच को 10 ओवरों में ही 155 रन बनाकर अपने नाम किया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मैच में रिकॉर्ड की बारिश हुई. आइए जानते हैं इस मैच में कौन से रिकॉर्ड बने और कौन से रिकॉर्ड टूटे.
1. 150 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने वाली फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीतना
60 गेंदें – भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026 *
37 गेंदें – वेस्ट इंडीज बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, किंग्स्टन 2024
33 गेंदें – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, लाहौर 2022
32 गेंदें – साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, जोहान्सबर्ग 2016
2. न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी भारत (Team India), आज तक कोई दूसरी टीम न्यूजीलैंड के सामने नही कर सकी है ऐसा.
3.लगातार सबसे अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत (फुल मेंबर टीमें)
11* भारत (2024 – वर्तमान)
11 पाकिस्तान (2016-18)
7 भारत (2017-18)
6 भारत (2019-21)
4.घरेलू मैदान पर लगातार सबसे अधिक श्रृंखला जीत (फुल मेंबर टीमें)
10 भारत (2022-26) *
8 ऑस्ट्रेलिया (2006-10)
7 भारत (2019-22)
5 पाकिस्तान (2008-18)
5.अभिषेक शर्मा भारत के दूसरे बल्लेबाज बने, जिसके नाम सबसे तेज अर्द्धशतक दर्ज है, अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया. इसके टॉप पर उनके गुरु युवराज सिंह का कब्जा है उन्होंने 12 गेंदों में ये कारनामा किया है.
6.टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 अभिषेक शर्मा *
9 सूर्यकुमार यादव
7 फिल साल्ट
7 एविन लुईस
7.किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज़ अर्द्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
12 गेंदें – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन 2007
13 गेंदें – जान फ्रायलिंक बनाम जिम्बाब्वे, बुलावेयो 2025
14 गेंदें – कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड 2016
14 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026 *
15 गेंदें – क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन 2023
8.भारत के लिए पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर
95/1 बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2025
94/2 बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026 *
82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
9. भारतीय टीम (Team India) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आज पॉवरप्ले में 94 रन बनाए, न्यूजीलैंड के खिलाफ इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, उन्होंने 91 रन बनाए थे.
10.टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत (Team India) द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक
3.1 ओवर बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026 *
3.4 ओवर बनाम बांग्लादेश, हांगझोउ 2023
3.5 ओवर बनाम स्कॉटलैंड, दुबई 2021
3.5 ओवर बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2022
3.5 ओवर बनाम नेपाल, हांगझोउ 2023
3.5 ओवर बनाम ऑस्ट्रेलिया, त्रिवेंद्रम 2023
3.5 ओवर बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2024
3.5 ओवर बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
11.जनवरी 2025 से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में संजू सैमसन का बतौर ओपनर प्रदर्शन
26(20)
5(7)
3(6)
1(3)
16(7)
37(22)
10(7)
6(5)
0(1)- आज
नौ पारियां | 104 रन | औसत 11.55 | स्ट्राइक रेट 133.33
12.टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहले गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका, कोलंबो, आरपीएस 2021
रोहित शर्मा बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2022
संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
13. इस सीरीज में न्यूजीलैंड का पावरप्ले में स्कोर (वनडे और टी20 मिलाकर)
68/2
50/2
64/2
75/2
36/3 – आज
14.इस सीरीज़ में रचिन रविंद्र बनाम हार्दिक पंड्या
दो पारियां
5 गेंदें
0 रन
दो बार आउट
15.इस दौरे पर डेवोन कॉनवे बनाम हर्षित राणा (वनडे और टी20 मिलाकर)
पांच पारियां
27 गेंदें
19 रन
पांच विकेट
औसत 3.80
गलत शॉट प्रतिशत 28.5
16. आज के मैच से पहले गुवाहाटी के बरसापारा में अंतिम 4 टी20 मैचों में पहली पारी में स्कोर
237/3
221/3
222/3
225/5
