आईपीएल 2022 का 47वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार, 2 मई को शाम 7.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 152 रनों का स्कोर बनाया.
जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुक़सान पर 158 रन बना लिए और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण भी बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑरेंज कैप में टॉप की मौजूदा स्थिति के बारे में.
श्रेयस अय्यर की ऑरेंज कैप रेस में एंट्री, इस दिग्गज को किया बाहर
कोलकाता के लिए 34 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 324 रनों के कुल स्कोर के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई. अय्यर ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 2 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा पंजाब किंग्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ लिस्ट से बाहर हो गए हैं और अब पांचवें नंबर पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं.
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 324 रनों और अय्यर से बेहतर स्ट्राइक रेट होने के चलते ऑरेंज कैप टॉप 5 में तीसरे नंबर पर बरकरार हैं. अभिषेक ने भी इस सीज़न में अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाज़ी औसत भी 36.00 रन का ही रहा है.
बटलर और केएल राहुल टॉप 2 में बरकरार
राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने कोलकाता के ख़िलाफ़ 22 रन की ही पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद 588 रनों के कुल स्कोर के साथ वो बड़े अंतर से शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं. बटलर ने टूर्नामेंट में अब तक 65.33 के औसत से रन बनाते हुए 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.
इसके अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 451 रनों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. उन्होंने 56.37 के बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाते हुए 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 10 | 10 | 1 | 588 | 116 | 65.33 | 390 | 150.76 | 3 | 3 | 0 | 50 | 36 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 10 | 10 | 2 | 451 | 103* | 56.37 | 311 | 145.01 | 2 | 2 | 2 | 38 | 20 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
अभिषेक शर्मा | 9 | 9 | 0 | 324 | 75 | 36.00 | 241 | 134.43 | 0 | 2 | 0 | 36 | 9 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | |||||||||||||
श्रेयस अय्यर | 10 | 10 | 1 | 324 | 85 | 36.00 | 243 | 133.33 | 0 | 2 | 0 | 33 | 8 |
(कोलकाता नाइट राइडर्स) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 8 | 8 | 2 | 308 | 87* | 51.33 | 227 | 135.68 | 0 | 3 | 0 | 32 | 8 |
(गुजरात टाइटंस) |
ALSO READ:IPL 2022: रविंद्र जडेजा से कप्तानी क्यों छीन लिया गया, मैच में मिली जीत के बाद धोनी ने खोली राज