आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. भारतीय टीम की कमान जहां सूर्यकुमार यादव के हाथो में है, वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) की अब भारतीय टीम से छुट्टी हो चुकी है. बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक मजबूत टीम का चयन किया है.
बीसीसीआई (BCCI) ने इस बार वो गलती नही दोहराई है, जो एशिया कप 2025 के दौरान की थी. एशिया कप 2025 की टीम से कई बड़े बदलाव टीम इंडिया में किए गए हैं, जो इस भारतीय टीम को और मजबूत बनाते हैं.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए बदल गया Team India का उपकप्तान
टी20 विश्व कप 2026 से शुभमन गिल की टीम इंडिया से छुट्टी हो चुकी है, ऐसे में एक बार फिर अक्षर पटेल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार यादव जब से भारतीय टीम के कप्तान बने हैं, तब से ही टीम इंडिया की उपकप्तानी अक्षर पटेल के हाथो में थी, लेकिन एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced 🚨
Let’s cheer for the defending champions 💪#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
टी20 वर्ल्ड कप के लिए Team India का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
T20 World Cup 2026 Team India का मैच शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | भारत vs USA | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | भारत vs नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | भारत vs पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | भारत vs नीदरलैंड्स | अहमदाबाद |
