भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है. इस टी20 सीरीज को दोनों ही टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में तैयारी के रूप में देख रही हैं. इस बार का विश्व कप भारत में खेला जाना है, ऐसे में दोनों ही देश इसे अपनी अंतिम तैयारी के रूप में देख रही हैं. इसी बीच टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है.
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच होने वाले 1 मैच से पहले एक बुरी खबर सामने आई है, टीम के सबसे घातक गेंदबाज ने कोच और कप्तान की मुसीबत बढ़ा दी है और अब ये खिलाड़ी पुरे सीरीज से बाहर हो गया है.
पहले टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के तेज गेंदबाज क्वेना मफ़ाका (Kwena Maphaka) लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कंडीशन के आधार पर टी20 टीम में शामिल किया था, लेकिन आज शुरू हो रहे पहले टी20 से पहले क्वेना मफ़ाका लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. क्वेना मफ़ाका को इसी वजह से पूरी टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है.
क्वेना मफ़ाका के जगह बोर्ड ने नए खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर युवा खिलाड़ी लूथो सिपामला (Lutho Sipamla) को टीम में शामिल किया है.
IND vs SA: साउथ अफ्रीका की अपडेटेड टी20 टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लुथो सिपामला, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स.
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
| पहला T20I | 9 दिसंबर 2025 | कटक |
| दूसरा T20I | 11 दिसंबर 2025 | मुल्लांपुर |
| तीसरा T20I | 14 दिसंबर 2025 | धर्मशाला |
| चौथा T20I | 17 दिसंबर 2025 | लखनऊ |
| पांचवां T20I | 19 दिसंबर 2025 | अहमदाबाद |
