WTC Final, Team India: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 में फाइनल (ICC World Test Championship 2025-27 Final) की रेस से टीम इंडिया (Team India) बाहर होते हुए दिख रही है. भारतीय टीम को अपने घर में साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले मैच में भारतीय टीम को 30 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 408 रनों का शिकस्त का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम (Team India) अब तक खेले गए 9 मैचों में से 4 में शिकस्त का सामना कर चुकी है, जबकि 1 मैच ड्रा करा चुकी है, वहीं सिर्फ 4 मैचों में भारतीय टीम को जीत नसीब हुई. अब टीम इंडिया 48.15 पीसीटी के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 5 पर पहुंच चुकी है. इसी के साथ भारतीय टीम अब WTC फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. हालांकि कुछ समीकरण से टीम इंडिया अभी भी फाइनल में पहुंच सकती है.
WTC Final में अभी भी पहुंच सकती है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने इस आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 (WTC 2025-27) चक्र में कुल 9 मैच खेल लिए हैं और अब टीम इंडिया को इस चक्र में 9 मैच और खेलने हैं. भारतीय टीम को इस दौरान 2 मैच श्रीलंका और 2 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. ये दोनों सीरीज को टीम इंडिया को उनके घर में जाकर खेलना है, वहीं 5 मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर में खेलना है.
🚨 INDIA’S QUALIFICATIONS SCENARIO FOR 2027 WTC FINAL 🚨
– 9 Tests left in this cycle.
– 2 Vs SL in SL, 2 Vs NZ in NZ, 5 Vs AUS in IND
– If India win 7/9 then PCT, 62.96%.
– If India win 8/9 then PCT, 68.52%.➡️ India must win at least 7 or 8 of the 9 Tests to stay in the race! pic.twitter.com/fQGikeke92
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 26, 2025
भारतीय टीम अगर इन 9 मैचों में से 7 मैच जीत लेती है, तो टीम इंडिया का पीसीटी 62.96 हो जाएगा और टीम इंडिया फाइनल में जगह बना सकती है, लेकिन इस दौरान टीम इंडिया को उम्मीद करना होगा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम अपने मैच हार जाए.
वहीं अगर टीम इंडिया 9 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो टीम इंडिया का पीसीटी 68.52 हो जाएगा. ऐसे में भारतीय टीम बिना किसी और के सपोर्ट के फाइनल में अपनी जगह बना लेगी. इसके पहले सभी टीमें जो पिछले 3 बार फाइनल में जगह बनाई हैं, उनका पीसीटी 68 के उपर रहा है.
सिर्फ 1 बार भारतीय टीम ने 58 से अधिक पीसीटी के साथ फाइनल में जगह बनाया था, जहां फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
गुवाहाटी मैच के बाद WTC Points Table 2025-27
| जगह | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | जीत प्रतिशत |
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 4 | 4 | 0 | 0 | 48 | 100.00 |
| 2 | साउथ अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00 |
| 3 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 16 | 66.67 |
| 4 | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 12 | 50.00 |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15 |
| 6 | इंग्लैंड | 6 | 2 | 3 | 1 | 26 | 36.11 |
| 7 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 4 | 16.67 |
| 8 | वेस्टइंडीज | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0.00 |
| 9 | न्यूजीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.00 |
