सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का नाम भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा है. जब भारतीय क्रिकेट मैच फिक्सिंग के आरोपों से गुजर रहा था और पुरे देश में क्रिकेट को लेकर लोगों के मन में काफी द्वेष था, उस समय सौरव गांगुली ने भारतीय टीम (Team India) के कप्तान पद का पदभार संभाला और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 2003 विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया.
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की ही देन है कि आज भारतीय क्रिकेट का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है और आज टीम इंडिया दुनिया की सबसे मजबूत टीम बन चुकी है. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) जब बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष बने तो उन्होंने टीम इंडिया में भारतीय कोचों की नियुक्ति शुरू किया और विदेशी ट्रेंड को खत्म किया. अब भारतीय टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीम बन चुकी है और हर टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर उतरती है.
Sourav Ganguly बन सकते हैं इस टीम के कोच
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं, वो बतौर हेड कोच नजर आने वाले हैं. साउथ अफ्रीका T20 लीग (SA20) में सौरव गांगुली बतौर हेड कोच नजर आने वाले हैं, दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें अपना मुख्य कोच बनाया है, वो टीम में जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे.
🚨 SA20 2025
Sourav Ganguly has been appointed as new head coach of Pretoria Capitals for the fourth season replacing Jonathan Trott in the role, having already acted as the director of cricket for JSW Sports – the parent company of Pretoria Capitals – since last year.#SA2025 pic.twitter.com/QNR6agykP5
— T20 Franchise Rosters (Men) (@t20tracker) August 24, 2025
बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद से ही वो फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ काम कर रहे हैं, वो मुख्य रूप से दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं. गौरतलब है कि सौरव गांगुली पिछले साल से प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) की मूल कंपनी जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के क्रिकेट निदेशक के रूप में काम कर रहे थे.
पहली बार बतौर हेड कोच नजर आने वाले हैं सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पहली बार हेड कोच के तौर पर नजर आने वाले हैं. भारत के लिए 300 से ज्यादा वनडे और 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है. सौरव गांगुली ने भारत की टीम को बनाने का काम किया और फिर टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा था, जिन्होंने 4 साल में भारत को विश्व कप जिताया.
2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें एडवाइज़र और डायरेक्टर के रूप में अपनी टीम से जोड़ा था. वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने उन्हें अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है.
सौरव गांगुली के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े हैं बेहद शानदार
| प्रारूप (Format) | मैच | पारी | रन | औसत (Average) | शतक | अर्धशतक | सर्वाधिक स्कोर | विकेट | बेस्ट बॉलिंग | कैच |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 113 | 188 | 7,212 | 42.17 | 16 | 35 | 239 | 32 | 3/28 | 71 |
| वनडे (ODI) | 311 | 300 | 11,363 | 41.02 | 22 | 72 | 183* | 100 | 5/16 | 100 |
| टी20I | 1 | 1 | 15 | 15.00 | 0 | 0 | 15 | 0 | – | 1 |
| फ़र्स्ट क्लास | 254 | – | 15,687 | 44.18 | 33 | 89 | 239 | 167 | 6/46 | 168 |
| लिस्ट-ए | 437 | – | 15,622 | 43.32 | 31 | 97 | 183* | 171 | 5/16 | 131 |
