Placeholder canvas

LSG vs MI: ‘ला तू पैसा वापस कर मेरा’ अंबानी के 15 करोड़ बर्बाद करने पर ईशान किशन का जमकर उड़ा मजाक, देखें मीम्स का भण्डार

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 26वा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच ब्रेबौर्न स्टेडियम ( Brabourne Stadium) में खेला गया। इस मैच में केएल राहुल ( KL Rahul) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन के अंतर से मात दी। इस जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वही सबसे महंगे बिके ईशान किशन का फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा.

कप्तान केएल राहुल का नाबाद शतक

केएल राहुल शतक

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में एक नाबाद शतक बनाया है। इस शतक से मुंबई इंडियंस की टीम को हार का समाना करना पड़ा है। केएल राहुल का लखनऊ सुपर जायंट्स के कैप्टन के तौर पर ये पहला शतक है। इस शतक के साथ केएल राहुल ने 60 गेंदों में 103 रन की पारी खेली है। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शमिल हैं।

केएल राहुल के शतक के बाद भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी अच्छी बल्लेबाजी करती नजर आई है। केएल राहुल नाबाद 103, क्विंटन डि कॉक 24, मनीष पांडे 38 रन बनाए। जानकी कृणाल पांड्या को बल्लेबाजी का अवसर नहीं मिला। एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद वापस गए। वहीं आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।

200 के स्कोर नहीं बना सकी मुंबई इंडियंस

MUMBAI INDIAN

मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट गवाकर 181 रन बनाए। जिसके बाद 18 रन से अपना लगातार 6वा मैच हार गई। मुंबई इंडियंस की टीम अब लगभग आईपीएल के आधे मैच पूरे होने से पहले ही टॉप चार की रेस से बाहर लग रही है। मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 26 रन की पारी खेली है।

वही सबसे नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15.25 करोड़ रुपये में खर्च किये गए. लेकिन एक बार फिर  ईशान किशन को 17 गेंदों में 13 रन बनाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।आइये देखते फैन्स का रिएक्शन…

https://twitter.com/iam__Sojha/status/1515322828366655489

https://twitter.com/kingashu1008/status/1515313064249532416

https://twitter.com/Royals2008/status/1515310045017214979

https://twitter.com/DebAnu2002/status/1515314364621881351

 

ALSO READ:IPL 2022: MI vs LSG: छठवे मैच में ही रोहित शर्मा ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का सपना, शर्मनाक हार के बाद क्या होगा प्लेऑफ का रास्ता