IPL 2025

IPL 2025: दुनिया की सबसे बड़ी लीग कहीं जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों को मंच देती हुई आई है। जहां पर यह खिलाड़ी अपने खेल का दमदार प्रदर्शन दिखाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हैं। वही इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर सीधा टीम इंडिया के मैदान में खेलने का भी मौका मिलता है। आज ऐसे पांच खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं। जिनका नाम शायद अभी तक किसी ने नहीं सुना होगा। लेकिन IPL 2025 में उनके खेल ने न सिर्फ सभी को प्रभावित किया है। बल्कि आने वाले समय में टीम इंडिया की जर्सी में भी यह खिलाड़ी दिखाई दे सकते हैं।

प्रियांश आर्य

IPL 2025 में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बने प्रियांश आर्य इस सीजन में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने 39 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतक को पूरा किया है। प्रियांश ने अब तक पांच मैचों में 220.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 38.8 की औसत से 194 रन बनाए हैं।

दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए लेग स्पिनर की भूमिका निभाने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक IPL 2025 में 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दिग्वेश ने शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने 23.13 की औसत के साथ 7.71 की बेहतरीन इकोनॉमी रेट से अभी तक एक के बाद एक 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

विपराज निगम

आशुतोष शर्मा के साथ चमकने वाले एक और खिलाड़ी 20 साल के विपराज निगम है। जिन्होंने IPL 2025 की शुरुआत में ही दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने बल्ले और गेंद दोनों से ही अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले मुकाबले में 17 गेंद में 39 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ अब तक खिलाड़ी ने 4 मैचों में 20.42 की औसत के साथ 5 विकेट लिए हैं हैं।

आशुतोष शर्मा

2024 में पंजाब किंग्स के साथ यादगार डेब्यू सीजन के बाद आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद में 66 रन बनाए। जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं उनकी इस अहम पारी के दम पर ही दिल्ली कैपिटल ने जीत का ताज पहना था। आशुतोष आईपीएल में 14 मुकाबला खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 176.56 के इकोनॉमी स्ट्राइक रेट के साथ 256 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा बने वैभव ने इस सीजन में शानदार गेंदबाजी की है। वैभव ने अभी तक पांच मैचों में 24 दिसंबर 29 की औसत के साथ एक के बाद एक साथ विकेट लिए हैं तो वह अभी तक आईपीएल में 25 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29 दिसंबर 08 की औसत के साथ 26 विकेट लिए हैं।

ALSO READ:Indian Cricket Team: कोच से लेकर जिम ट्रेनर तक जानिए कितनी देती है BCCI सैलरी, जानिए हर स्टाफ की सैलरी