Placeholder canvas

IPL 2023: घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने वाले आकाश मधवाल ने चोटिल जसप्रीत बुमराह को लेकर बोल दी ऐसी बात, मचा तहलका!

बीती रात लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर राउंड का मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने लखनऊ की टीम को जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम महज 101 रनों पर ही सिमट कर रह गई। वही मुंबई की जीत के पीछे टीम के बेहतरीन गेंदबाज आकाश मधवाल ने बड़ी भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस की जीत में आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के लिए आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी की और लखनऊ के बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बता दें कि लखनऊ के खिलाफ खिलाड़ी ने 3.3 ओवर में महेश 5 रन लुटा कर ही एक के बाद एक 5 विकेट लेने का काम किया। टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जसप्रीत बुमराह से तुलना पर भड़के आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले आकाश मधवाल की तुलना जब जसप्रीत बुमराह से की गई तो वह इस सवाल को सुनकर भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि,

“उनकी अपनी जगह है। मुझे टीम में जो करने को कहा गया है, उसे निभाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि

“मेरे लिए निकोलस पूरन का विकेट सबसे बेस्ट था।”

बता दें कि पीठ की चोट के चलते बुमराह पिछले लंबे समय से टीम इंडिया और आईपीएल टीम से बाहर हैं। उनकी सर्जरी हो चुकी है अब वह रिकवर कर रहे हैं।

अनिल कुंबले के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे आकाश मधवाल

टीम इंडिया के 29 साल के खिलाड़ी आकाश मधवाल, अनिल कुंबले के बराबर पहुंच गए हैं। जहां अनिल कुंबले ने 5 रनों के नुकसान पर 5 विकेट लिए थे। वहीं आकाश मधवाल ने भी लखनऊ के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट हासिल कर लिए हैं। बता दें कि इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

ALSO READ: IPL 2023, LSG vs MI, ELIMINATOR, PRIZE MONEY: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद आकाश मधवाल पर हुई पैसों की बारिश, दीपक हुड्डा भी बने लखपति