Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

बहराइच को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, 352 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Adityanath Baharaich
बहराइच को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, 352 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा के दौरान जिले को 352 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के हर जिले में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

इन परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास और अन्य जनहित से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच अब पिछड़ेपन की नहीं, बल्कि तेजी से हो रहे विकास की पहचान बन रहा है।

CM Yogi Adityanath ने विकास के साथ सुशासन पर दिया जोर

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि

“पहले जिन क्षेत्रों में विकास की गति धीमी थी, वहां अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

कई नई परियोजनाओं का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बाराबंकी-बहराइच फोरलेन परियोजना का भी उल्लेख किया और कहा कि इसके लिए लगभग 7,000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इसके अलावा उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मारक, मेडिकल कॉलेज, शिक्षा और अन्य विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

जनकल्याण और सुरक्षा पर भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि

“गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने जिले में वन्यजीवों से जुड़े हादसों का भी उल्लेख किया और वन विभाग तथा प्रशासन को जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि

“विकास के साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई परियोजनाओं के पूरा होने से बहराइच में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।”

ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए छात्रों पर मेहरबान, छात्राओं को फ्री स्कूटी 400 करोड़ रूपये का बजट हुआ स्वीकृत