Posted inक्रिकेट, न्यूज

WWE के 3 सुपरस्टार्स जो रेसलिंग से ज्यादा CRICKET में रखते है बेहद रूचि, इनमें से एक विराट का तगड़ा फ़ैन

WWE के 3 सुपरस्टार्स जो रेसलिंग से ज्यादा CRICKET में रखते है बेहद रूचि, इनमें से एक विराट का तगड़ा फ़ैन

CRICKET का खेल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़े भी CRICKET को काफी एंजॉय करते हैं। लेकिन आज हम आपको WWE की तीन ऐसे रेसलर के बारे में बताने वाले हैं जो CRICKET को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और खासकर भारतीय CRICKET में इनकी विशेष रूचि है। कौन है। WWE के तीन बड़े सितारे लिए जानते हैं।

ग्रेसन वॉलर

ग्रेसन वॉलर WWE का एक बड़ा नाम है। वह जॉन सीना जैसे बड़े दिग्गजों के साथ भी सेगमेंट कर चुके हैं। इतना ही ग्रेसन वॉलर ऑस्टिन थ्योरी के साथ टैग टीम डिवीजन में भी काफी अच्छी सफलता हासिल हुई है। हालांकि ग्रेसन भी CRICKET  के प्रति काफी रुचि रखते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए ग्रेसन कई बार अपना प्रेम दिखा चुके हैं। कई बार ग्रेसन को ऑस्ट्रेलिया जर्सी पहने हुए भी देखा जा चुका है।

जॉन सीना

रेसलिंग की दुनिया का सबसे ज्यादा पहचाना नाम जॉन सीना को आजकल बच्चा-बच्चा भी जानता है। 17 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके जॉन सीना भी क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। जॉन सीना भारतीय क्रिकेट में विशेष रूचि रखते हैं और वह विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इतना ही नहीं कई बार जॉन सीना विराट कोहली की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। भारतीय टीम को अक्सर जॉन सीना बेहद पसंद करते हैं और कई बार वह भारतीय क्रिकेटर्स के प्रति अपना प्यार भी दिखा चुके हैं।

ड्रू मैकइंटायर

इस कड़ी में तीसरा नाम आता है रेसलिंग की दुनिया के ड्रू मैकइंटायर का 2020 में उन्होंने ब्रॉक लेसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद उनका करियर पूरी तरीके से बदल गया और वह आज कंपनी में टॉप स्टार के तौर पर काम कर रहे हैं। बता दें कि यह भी क्रिकेट को काफी ज्यादा एंजॉय करते हैं और क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी को कई बार जाहिर भी कर चुके हैं। इन सब के बीच खास बात यह है कि ड्रू मैकइंटायर भारतीय क्रिकेट टीम के भी बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम को शुभकामनाएं भी भेजी थी। इतना ही नहीं 2023 में हैदराबाद में हुए फाइनल शो में वह भारतीय टीम की जर्सी में भी नजर आए थे।

ALSO READ:साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए शेड्यूल का हुआ ऐलान, रोहित की कप्तानी में इन 15 को टीम इंडिया में मौका!

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...