Jacob Duffy: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है, आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 201 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी (RCB) की टीम ने 15.4 ओवरों में ही 203 रन बनाकर 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है.
आरसीबी की जीत के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) को नजरअंदाज करके जैकब डफी (Jacob Duffy) को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया. आइए जानते हैं आखिर विराट की जगह जैकब को क्यों प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.
विराट कोहली को नजरअंदाज कर इस वजह से Jacob Duffy को दिया गया प्लेयर ऑफ द मैच
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो आरसीबी के लिए शुरुआती ओवर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जैकब डफी (Jacob Duffy) ने डाले. जैकब डफी ने अपने लगातार 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट झटके, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी क्रम बिलकुल टूट गई. जैकब डफी ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था.
जैकब डफी के इसी प्रदर्शन की वजह से एसआरएच की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही. जैकब डफी के इस प्रदर्शन की वजह से बेंगलुरु की जो पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है, उस पिच पर एसआरएच की टीम सिर्फ 201 रन बना सकी, जिसे आरसीबी ने 15.4 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया, इसी वजह से विराट कोहली की जगह जैकब डफी को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया.
Jacob Duffy ने प्लेयर ऑफ द मैच लेते हुए कही ये बात
प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब लेते हुए जैकब डफी ने कहा कि
“बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं. कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है। मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं.हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है. हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं. यह विकेट थोड़ा अलग है.”
जैकब डफी ने अपने बयान में आगे कहा कि
“पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है. जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है.”
