आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंटस के खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की LSG के कप्तानी से छुट्टी हो गई है. ऋषभ पंत ने पिछले सीजन कुछ खास नही किया है. पिछले 2 सीजन से टीम उनकी कप्तानी में कुछ खास नही कर सकी है. लखनऊ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा और टीम का कप्तान आईपीएल 2025 में बनाया था.
आईपीएल 2025 में लखनऊ की टीम नंबर 7 पर रही थी, जबकि इस सीजन तो टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही और इसी वजह से ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन LSG के नए कप्तान हो सकते हैं.
LSG के कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं ये 4 खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंटस के बाद कप्तानी के कई विकल्प मौजूद हैं. मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंटस के पास ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत का एक खिलाड़ी मौजूद है, जो ऋषभ पंत की जगह अगला कप्तान बन सकता है.
LSG का कप्तान बनने की रेस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और भारत के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी (Ayush Badoni) इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.
एडेन मार्करम
साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम, LSG के कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. एडेन मार्करम इससे पहले सुपर जायंट्स फ्रेंचाइज की साउथ अफ्रीकी टी20 लीग की टीम डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. वे इससे पहले इसी लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की कप्तानी कर चुके हैं और उनके रहते इस टीम ने खिताब जीता है. वहीं उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की भी कप्तानी की है.
मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श भी LSG के कप्तान हो सकते हैं, वो ऑस्ट्रेलिया टीम की भी कप्तानी करते हैं, वहीं इस सीजन उन्होंने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में मिचेल मार्श ने 13 मैच में 563 रन बनाए. उन्होंने पिछले सीजन में 627 रन बनाए थे.
निकोलस पूरन
इस लिस्ट में अगला नाम निकोलस पूरन का है. निकोलस पूरन ने कई टीमों की कप्तानी की है और वो लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं. निकोलस पूरन को एलएसजी की टीम ने 2023 में अपने साथ जोड़ा था और तब से वो लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं. निकोलस पूरन का बल्ला इस सीजन रन नही उगला, लेकिन इससे पहले वो लखनऊ के लिए 524 और 499 रन बना चुके हैं.
आयुष बडोनी
लखनऊ सुपर जायंटस का कप्तान बनने का दावेदार भारत के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी भी हैं, आयुष ने दिल्ली प्रीमियर लीग के साथ ही घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं. वहीं आईपीएल 2022 से ही वो LSG के साथ जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी का उन पर पूरा भरोसा है.
