Posted inक्रिकेट, न्यूज

कौन है जय मूंदड़ा जिसने भारत को हराया पहला टी20 मैच, BCCI ने नहीं दिया मौका तो जानिए कैसे आयरलैंड की मिली नागरिकता

Who is Jai Moondra
कौन है जय मूंदड़ा जिसने भारत को हराया पहला टी20 मैच, BCCI ने नहीं दिया मौका तो जानिए कैसे आयरलैंड की मिली नागरिकता
News on WhatsAppJoin Now

Who is Jai Moondra: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) और आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के बीच 2 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला 26 जून को खेला जा चुका है। वहीं दूसरा मैच 28 जून को खेला जाने वाला है। दूसरे मैच से पहले यह खबर सामने आ रही है कि भारतीय मूल के एक खिलाड़ी को आयलैंड की ओर से खेलने का मौका दिया गया है, जिसके बाद वह अगले मैच में आयलैंड की ओर से खेलते हुए दिखाई देने वाला है। तो आइए आपको इस खिलाड़ी के बारे में जानकारी देते हैं।

भारत के खिलाफ आयरलैंड के लिए खेल रहा ये खिलाड़ी

भारत के खिलाड़ी होने के बाद आयलैंड से खेलने वाले जिस खिलाड़ी की बात करें रहे है वह 29 साल के जय मूंदड़ा (Jai Moondra) है जो कि अब आयलैंड के साथ खेलते हुए नजर आने वाले है। यह खिलाड़ी अब जाके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जय मूंदड़ा एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो कि मैदान में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने की काबिलियत रखते हैं।

राजस्थान से हुई थी Jai Moondra की शुरुआत

जय मूंदड़ा एक बेहतरीन खिलाड़ी है। इनके बारे में बात करें तो जय मूंदड़ा का जन्म 10 जनवरी 1997 को राजस्थान के टोंक शहर में हुआ था। मूंदड़ा को अपने बचपन से ही क्रिकेट देखने और खेलने का काफी ज्यादा शौक था, इसलिए जय मूंदड़ा का बचपन में ही राजस्थान की अकादमी में नाम लिखवा दिया गया था।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ी ने बताया की साल 1019 में अगर वह कहीं नौकरी करने लगते तो उनका क्रिकेट करियर वहीं खत्म हो जाता, लेकिन मैने अपने आप को क्रिकेट खेलने का मौका दिया और आज मैं यहां इस पोजिशन पर हूं।

आयरलैंड तक कैसे पहुंचे Jai Moondra

बता दें कि साल 2021 में जय मूंदड़ा अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए आयलैंड स्टूडेंट बीजा पर आ गए थे। जहां पर खिलाड़ी ने एसटेक की डग्री हासिल की है। लेकिन इस दौरान मूंदड़ा ने क्रिकेट को अपने से दूर नहीं किया और वह जब मौका मिला क्रिकेट खेलते रहते। जिसके बाद बीते साल यानी की 2025 में खिलाड़ी को आयरलैंड की नागरिका भी मिल गई।

ALSO READ: IND vs IRE: दूसरे मैच के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, संजू सैमसन नही इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...