Posted inक्रिकेट, न्यूज

रिटायरमेंट से पहले विराट कोहली करना चाहते हैं ये 5 बड़े कारनामे! एक रिकॉर्ड के लिए सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ना होगा पीछे

Virat Kohli
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। लेकिन 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने अभी भी कुछ ऐसे लक्ष्य हैं, जिन्हें वह क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले हासिल करना चाहेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली की नजरें अब वनडे क्रिकेट और आईपीएल के कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर हैं।

1. सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ना

विराट कोहली (Virat Kohli) के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करना है। फिलहाल उनके नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर 86 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 100 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। विराट को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 और शतक लगाने होंगे।

2. वनडे में 60 से ज्यादा औसत हासिल करना

विराट कोहली (Virat Kohli) का वनडे क्रिकेट में औसत लगभग 59 रन है। वह अपने करियर का अंत 60 से ज्यादा औसत के साथ करना चाहेंगे। 300 से अधिक वनडे मैच खेलने वाले बल्लेबाज के लिए ऐसा करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

3. वनडे में 18 हजार रन पूरे करना

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 18,426 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) 15 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके सामने 18 हजार रन का आंकड़ा पार करने की चुनौती है। ऐसा करने पर वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे।

4. वनडे में पहला दोहरा शतक लगाना

विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाए हैं, लेकिन वनडे में अभी तक उनका बल्ला दोहरे शतक तक नहीं पहुंचा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वह इस अधूरे सपने को भी पूरा करना चाहेंगे।

5. आईपीएल में 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनना

आईपीएल में विराट कोहली पहले ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 9,300 से अधिक रन दर्ज हैं। अब उनकी नजरें 10 हजार रन पूरे करने पर होंगी। ऐसा करने वाले वह आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 2027 वनडे विश्व कप भी बेहद खास होने वाला है। उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट को अपना आखिरी विश्व कप बताया है। ऐसे में वह अपने करियर का अंत एक और विश्व कप ट्रॉफी जीतकर करना चाहेंगे।

ALSO READ : IND A vs NZ A : जायसवाल के 155, जुरेल के 105 और एक बल्लेबाज का नाबाद शतक! न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, फिर भी ड्रॉ पर खत्म हुआ मुकाबला

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...