Posted inक्रिकेट, न्यूज

विराट कोहली ने चुनी RCB की आलटाइम प्लेइंग 11 में दिया मौका, क्रिस गेल, डिविलियर्स, हर्षित राणा, चहल, कार्तिक…..

Virat Kohli select all time RCB Playing XI
विराट कोहली ने चुनी RCB की आलटाइम प्लेइंग 11 में दिया मौका, क्रिस गेल, डिविलियर्स, हर्षित राणा, चहल, कार्तिक.....
News on WhatsAppJoin Now

Virat Kohli all time RCB Playing XI: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है, कल रात आईपीएल में पहला मुकाबला आरसीबी (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने विराट कोहली (Virat Kohli) के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत 15.4 ओवरों में ही जीतने में सफल रही, इस मैच से पहले विराट कोहली ने आरसीबी की आलटाइम प्लेइंग 11 (Virat Kohli all time RCB Playing XI) का चुनाव किया था.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी टीम में उन 11 खिलाड़ियों को चुना जो कभी न कभी आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 4 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ियों को अपनी आलटाइम टीम में चुना है.

Virat Kohli ने बतौर ओपनर इन 2 खिलाड़ियों को दिया मौका

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बतौर ओपनर अपनी टीम में खुद के साथ क्रिस गेल को मौका दिया है. क्रिस गेल जब आरसीबी के लिए खेलते थे, तो उस समय उन्होंने कई रिकॉर्ड को बतौर ओपनर ध्वस्त किया था. वहीं विराट कोहली टीम के सबसे भरोसेमंद ओपनर हैं. वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को चुना है.

वहीं नंबर 4 पर उन्होंने केएल राहुल को रखा है, जबकि नंबर 5 पर टीम के कप्तान रजत पाटीदार को रखा है, जिन्होंने पिछले सीजन आरसीबी को ख़िताब जीताया था. वहीं उन्होंने रजत पाटीदार को भविष्य का स्टार खिलाड़ी बताया है. विराट कोहली ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपने टीम में पूर्व साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का चुनाव किया है.

बतौर गेंदबाज विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों को दिया है मौका

विराट कोहली ने अपनी टीम में बतौर आलराउंडर हर्षित राणा को जगह दी है. हर्षित राणा को लेकर विराट कोहली ने कहा कि

“यह गेंदबाज बल्ले से भी योगदान देने में सफल रहता है इसलिए मैं हर्षित को इस टीम में शामिल करुंगा.”

विराट कोहली ने इसके साथ ही बतौर स्पिनर अपनी टीम में भारत के 2 महान खिलाड़ियों में से एक अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल को मौका दिया है. वहीं बतौर तेज गेंदबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन को अपनी टीम का तेज गेंदबाज चुना है.

विराट कोहली ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट RCB इलेवन

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षित राणा, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल.

ALSO READ: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी नहीं, विराट कोहली ने इस बल्लेबाज को बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...