Posted inक्रिकेट, न्यूज

RR के IPL 2026 से बाहर होने के बाद खूब रोए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो देख भर आएंगी आपकी भी आँखे

Vaibhav Sooryavanshi Cry GT vs RR Qualifer 2
RR के IPL 2026 से बाहर होने के बाद खूब रोए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो देख भर आएंगी आपकी भी आँखे
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का फाइनल (IPL 2026 Final) मुकाबला आज 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस (GT) को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है, वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी.

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल 2026 फाइनल में पहुँचाने के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भरपूर कोशिस की, इस खिलाड़ी ने 96 रनों की पारी खेली. हालांकि वो राजस्थान रॉयल्स को जीत नही दिला सके और हार के बाद उन्हें डगआउट में बैठकर रोते हुए देखा गया.

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद रोते नजर आए Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में 96 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम 214 रन बनाने में सफल रही, लेकिन शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात की टीम ने इस लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया. गुजरात की टीम ने इसके साथ ही आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली.

वहीं राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को डगआउट में फूट फूटकर रोते हुए देखा गया. सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य ने उन्हें संभालने की काफी कोश‍िश की, मगर सूर्यवंशी हार से बुरी तरह से टूटे नजर आए. उनका यह इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही सीजन लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी इस बार पहली बार फुल सीजन खेलते नजर आए. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कुल 16 मैच खेले और 700 से अधिक रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 16 मैचों में 237.31 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन बनाए और अपना सफर खत्म किया और रिकॉर्ड तोड़ते हुए 72 छक्के जड़े, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक ही IPL सीजन में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं.

वहीं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), आईपीएल 2026 में आईपीएल के सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 रनों से चूक गए. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल 2026 फाइनल से पहले तक ऑरेंज कैप अपने नाम कर रखा है.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या की छुट्टी के बाद कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान, सूर्या नही इस भारतीय खिलाड़ी का नाम आया सामने!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...