TNPL 2025 Sold and Unsold Players List: तमिलनाडु प्रीमियर लीग की शुरुआत आईपीएल की तर्ज पर हुआ था. तमिलनाडु प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2016 में खेला गया था. बीते कल 15 फरवरी को इस टूर्नामेंट के 9वें सीजन (TNPL 2025) के लिए ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमे सभी 8 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों के पास 80 लाख रूपये का पर्स मौजूद था.
TNPL 2025 के ऑक्शन से पहले पूर्व रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, साई सुदर्शन, साईं किशोर और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिटेन करने का फैसला किया था. इस बार TNPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करें तो सेलम स्पार्टन्स ने एम मोहम्मद को 18.40 लाख रुपये में खरीद कर उन्हें इस सीजन में ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया.
वहीं भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मात्र 6 लाख रुपये में त्रिची ग्रैंड चोलस ने खरीदा, जो काफी हैरान करने वाला रहा.
TNPL 2025 ऑक्शन में सोल्ड रहे सभी खिलाड़ियों की लिस्ट
सुरेश कुमार – त्रिची ग्रैंड चोलस – 16.10 लाख
हरि निशांत – सेलम स्पार्टन्स – 12 लाख
स्वप्निल सिंह – चेपॉक सुपर गिल्लीज – 10.80 लाख
निधीश राजगोपाल – सेलम स्पार्टन्स – 10 लाख
लोकेश्वर एस – लाइका कोवई किंग्स – 10 लाख
पेरियासामी जी – डिंडीगुल ड्रैगन्स – 9.80 लाख
सिलंबरासन आर – तिरुप्पुर तमीजहंस – 9 लाख
श्रवण कुमार – त्रिची ग्रैंड चोलस – 8.40 लाख
आंद्रे सिद्दार्थ – लाइका कोवई किंग्स – 8.40 लाख
राम अरविंद – मदुरै पैंथर्स – 8.10 लाख
गणेश एस – मदुरै पैंथर्स – 8.05 लाख
जे कौशिक – त्रिची ग्रैंड चोलस – 8 लाख
अतीक उर रहमान – मदुरै पैंथर्स – 7.75 लाख
मोहम्मद अदनान खान – नेल्लई रॉयल किंग्स – 7.15 लाख
वाशिंगटन सुंदर – त्रिची ग्रैंड चोलस – 6 लाख
अंबरीश आरएस – लाइका कोवई किंग्स – 6.25 लाख
अनिरुद्ध सीता राम – मदुरै पैंथर्स – 6.20 लाख
मोकित हरिहरन – चेपॉक सुपर गिल्लीज – 5.20 लाख
दीपेश डी – मदुरै पैंथर्स – 5.15 लाख
गौतम थमराई कनन – मदुरै पैंथर्स – 5.15 लाख
अजीत राम – सेलम स्पार्टन्स – 5 लाख
प्रदोष रंजन पॉल – तिरुप्पुर तमीजहंस – 4.40 लाख
अजय कृष्णन – नेल्लई रॉयल किंग्स – 4.40 लाख
सुजय एस – त्रिची ग्रैंड चोलस – 3 लाख
शशिदेव – तिरुप्पुर तमीजहंस – 3.70 लाख
आतिश एसआर – नेल्लई रॉयल किंग्स – 3.40 लाख
प्रणव राघवेंद्र – तिरुप्पुर तमीजहंस – 2.75 लाख
विग्नेश – मदुरै पैंथर्स – 2.65 लाख
युधीश्वरन – नेल्लई रॉयल किंग्स – 2.45 लाख
सेल्वगणपति – नेल्लई रॉयल किंग्स – 2.05 लाख
सचिन राठी – नेल्लई रॉयल किंग्स – 2.50 लाख
शरत कुमार – मदुरै पैंथर्स – 2.50 लाख
रोहित आर – लाइका कोवई किंग्स – 1.60 लाख
जयंत आरके – डिंडीगुल ड्रैगन्स – 1.15 लाख
ईश्वरन के – त्रिची ग्रैंड चोलस – 1.20 लाख
विशाल वैध्य – लाइका कोवई किंग्स – 1 लाख
राधाकृष्णन – तिरुप्पुर तमीजहंस – 1 लाख
एंथनी दास – त्रिची ग्रैंड चोलस – 1 लाख
कार्तिक मणिकंदन – सेलम स्पार्टन्स – 0.75 लाख
अच्युत सीवी – तिरुप्पुर तमीजहंस – 0.75 लाख
मथिवनन – तिरुप्पुर तमीजहंस – 0.70 लाख
सूर्या बी – तिरुप्पुर तमीजहंस – 0.85 लाख
किरुबाकर – चेपॉक सुपर गिल्लीज – 0.50 लाख
दिनेश राज – चेपॉक सुपर गिल्लीज – 0.50 लाख
रोहन जे – नेल्लई रॉयल किंग्स – 0.50 लाख
TNPL 2025 में ये खिलाड़ी रहे अन्सोल्ड
मोनीष सतीश, मणि भारती, कविन आर, माधव प्रसाद, अभिनव के, गुरु साई, दीरन वीपी, राहुल डी, त्रिलोक नाग, किशोर जी, शाहजहां, फ्रांसिस रोकिंस, सतीश आर, जगन्नाथ श्रीनिवास.