भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है। अलग -अलग राज्यों से आने वाले ये खिलाड़ी भारत के लिए एक जुट होकर मैदान में अपना जलवा बिखेरते हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं। वैभव से लेकर धोनी तक पूरी दुनिया में अपने खेल के दम पर अपना नाम कमाने वाली यह खिलाड़ी बिहार से आते हैं। क्रिकेट के मैदान में अब तक सात खिलाड़ियों ने बिहार से टीम इंडिया तक का सफर तय किया है। जिसमें से चार खिलाड़ी आईपीएल भी खेल चुके हैं आखिर कौन है यह सभी खिलाड़ी डालते हैं एक नजर।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूछ कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी का जन्म भी रांची में हुआ है। झारखंड के बनने से पहले धोनी अंदर-19 में बिहार के लिए खेलते थे। जिसके बाद वह आज सबसे महान क्रिकेटरों में से एक है। धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान भी माना जाता है। भारत में उनकी कप्तानी ने सभी आईसीसी ट्रॉफी भी अपने नाम की है। धोनी फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
ईशान किशन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ईशान किशन भी पटना से ताल्लुक रखते हैं। वह बेहतर मौका पाने के लिए झारखंड के लिए खेलने चले गए। भारत के लिए ईशान कई सारे मैच भी खेल चुके हैं। ईशान वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाने का काम कर चुके हैं। बता दें कि मौजूदा सीजन में ईशान सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है।
मुकेश कुमार
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालने वाले मुकेश कुमार भी बिहार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन वह अभी बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। बता दें कि वह भारत के लिए भी खेल चुके हैं।
शाहबाज नदीम
इस लिस्ट में शाहबाज नदीम का नाम भी जुड़ चुका है। बिहार के रहने वाले शाहबाज नदीम अंडर 14 में बिहार के लिए खेलते हैं। इसके बाद वह झारखंड के लिए खेलने लगे। अभी वह भारत के लिए दो टेस्ट मैच भी खेल चुके हैं। इसके अलावा बिहार से कीर्ति आजाद और सबा करीम जैसे खिलाड़ी भी आते हैं। जिन्होंने आगे चलकर टीम इंडिया के लिए मैदान में खेला है।
वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी लिस्ट में मौजूद है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही आईपीएल की दुनिया में अपना नाम कमाया है। इसी के साथ आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी है। बता दे कि वैभव ने हाल ही 35 गेंदों पर गुजरात के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेल कर पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाया है।