इस खिलाड़ी के सामने कुछ नहीं थे रियान पराग और शुभमन गिल, तेंदुलकर, लारा, सहवाग से होती थी तुलना, एक झटके में बर्बाद हुआ करियर
इस खिलाड़ी के सामने कुछ नहीं थे रियान पराग और शुभमन गिल, तेंदुलकर, लारा, सहवाग से होती थी तुलना, एक झटके में बर्बाद हुआ करियर

क्रिकेट के मैदान पर हर खिलाड़ी खेलने का सपना देखता है। कुछ को अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम के साथ जुड़ने का और मैदान पर अपना दमखम दिखाने का मौका मिल जाता हैं। ताबड़तोड़ प्रदर्शन से खिलाड़ी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाते हैं। क्रिकेट के दिग्गजों से भी इन खिलाड़ियों की तुलना की जाती है। रातों-रात क्रिकेट के मैदान पर चमकते खिलाड़ियों के सितारे कब गर्दिश में आ जाते हैं। यह भी पता नहीं लगता है।

हम आपको इस कड़ी में कैसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें कभी भारत का भविष्य कहा जाता था। अब खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है।

 तेंदुलकर, लारा, सहवाग से होती थी तुलना इस खिलाड़ी की तुलना

भारत को 2018 में अंडर -19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले  पृथ्वी शॉ को एक समय में भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य कहा जाता था। उनकी तुलना तेंदुलकर, लारा, सहवाग से तुलना होती थी. उनको सचिन तेंदुलकर कहा जाता था .  बेहतरीन बल्लेबाजी की चर्चा चारों ओर थी। वहीं भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में डेब्यू करते ही उन्होंने शतक लगाकर चारों तरफ खलबली मचा दी थी। जिसके बाद उनकी तुलना सचिन और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों से भी होने लगी थी। चारों तरफ क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाला यह खिलाड़ी अब पूरी तरह से क्रिकेट के मैदान से गायब है। इस बीच क्रिकेट एंकर तनय तिवारी ने एक पॉडकास्ट में पृथ्वी को लेकर के हैरान कर देने वाले खुलासा किए हैं।

इस वजह से मैदान से गायब हुए खिलाड़ी

भारतीय टीम का फ्यूचर कहे जाने वाले पृथ्वी शॉ का एकदम से क्रिकेट के मैदान से गायब होना हर किसी को हैरान कर रहा है। पृथ्वी का क्रिकेट करियर जहां पूरी तरह से धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वही पृथ्वी को कई सारी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। वही क्रिकेट के कई सारे दिग्गज और आलोचकों ने इस बात को मानना शुरू कर दिया है कि वह पहले से मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से उतने फिट नहीं है। जितने पहले हुआ करते थे।

“द राज शमानी” के पॉडकास्ट में क्रिकेट एंकर ने इस पर अपनी टिप्पणी की और उन्होंने बताया कि, “उस वर्ल्ड कप (अंडर 19 2018 ) और अब बीच में कही वह ट्रैक से उतर गए हैं। मैं नहीं जानता कहां और कैसे मैं उनको जानने दावा भी नहीं करता। लेकिन वो फिसल चुके हैं, गिर चुके हैं। शरीर संकेत देना शुरू कर चुका है – वो उतना फिट नहीं हैं, जितना थे। “

देख यार यह कितना आगे निकल गया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में शॉ की कप्तानी में खेलने वाले कई खिलाड़ी आज टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं। जिसमें शुभमन और रियान पराग और अर्शदीप जैसे युवा खिलाड़ी शामिल है। क्रिकेट एंकर ने पॉडकास्ट में अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि,

इन तीनों (शुभमन गिल, रियान पराग, अर्शदीप सिंह) से पहले डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू में ही शतक जड़ा। उसके पास जिस तरह का टैलेंट था। उसे देखकर गिल, अर्शदीप सिंह और रियान कहते थे “देख यार, कितना आगे निकल गया”।

ALSO READ:KL RAHUL: ‘ये मेरा ग्राउंड है ये मेरा घर है…’, RCB को उन्ही के मैदान में हराने के बाद केएल राहुल ने ललकारा दिया करारा जवाब