IPL इतिहास में इस खिलाड़ी पर कभी नहीं लगी बोली, फिर भी फ्रेंचाइजी ने दिए 38 करोड़ की मोटी रकम
IPL इतिहास में इस खिलाड़ी पर कभी नहीं लगी बोली, फिर भी फ्रेंचाइजी ने दिए 38 करोड़ की मोटी रकम

दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग आईपीएल हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। IPL में खिलाड़ियों के ऊपर लगने वाली बोली से लेकर खिलाड़ियों का प्रदर्शन सब कुछ लाइमलाइट में रहता है। फ्रेंचाइजी अपने टीम को मजबूत करने के लिए पानी की तरह खिलाड़ियों के ऊपर पैसा बहती है। मौजूदा IPL में लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत में एक खिलाड़ी तो ऐसा था। जिस पर कभी भी बोली नहीं लगी। लेकिन उसके बावजूद इस खिलाड़ी ने आईपीएल से 38 करोड़ रुपए कमाए।

बिना बोली के IPL में कमाएं 38 करोड़

दरअसल हर आईपीएल के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के नाम की बोली लगाई जाती है। फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा प्लेयर को टीम में शामिल करने के लिए मोटी रकम की भी बोली लगती है। लेकिन 2008 में जब इस लीग की शुरुआत की गई थी। तब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के ऊपर कभी भी बोली नहीं लगी। लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने फ्रेंचाइजी से 38 करोड रुपए से ज्यादा कमा लिए थे।

ललित मोदी ने बनाया था पूरा प्लान

दरअसल जब 2008 में IPL का पहला ऑक्शन होना था। तब सबके मन में यह सवाल था कि बड़े और दिक्कत खिलाड़ियों की बोली कैसे लगाई जा सकती है। अधिकारियों से लेकर क्रिकेट फैंस के मन में भी यही उथल-पुथल देखने को मिल रही थी। लेकिन इस बीच IPL कमिश्नर ललित मोदी ने इस समस्या का समाधान निकाला और एक सुझाव दिया कि सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग सौरव गांगुली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ऑक्शन में ना भेजा जाए।

बीसीसीआई ने दिया था अप्रूवल

बीसीसीआई के अधिकारियों को यह आइडिया काफी पसंद आया और बिना देर किए इस पर मंजूरी मिल गई। सचिन सहित इन चार खिलाड़ियों को मार्की प्लेयर बनाया गया। इन खिलाड़ियों को कुछ फ्रेंचाइजी मैं सीधा अपनी टीम में शामिल किया था। 2008 से लेकर 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलने वाले इस खिलाड़ी ने लगभग हर सीजन 4 करोड़ रुपए कमाए। इसके अलावा तीन सीजन में उनकी प्राइस मनी बढ़कर सवा 8 करोड़ कर दी गई थी। इस तरह से सचिन ने IPL में बिना ऑक्शन में बिके 38 करोड़ से ज्यादा रुपए कमा लिए हैं।

ALSO READ:कभी रोहित शर्मा की जगह खाने को तैयार था ये खिलाड़ी, अब आईपीएल 2025 में 1-1 रन के लिए तरस रहा है ये खिलाड़ी