इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, जहां हर साल कई नए सितारे उभरते हैं। लेकिन समय के साथ, कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर को अलविदा भी कहते हैं। आईपीएल 2025 के बाद कुछ अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन 5 दिग्गजों के बारे में जो शायद आईपीएल 2025 के बाद आखिरी बार खेलते नजर आएं।
1. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। हालांकि, 2023 और 2024 में उनके घुटनों की चोट ने उनके करियर पर सवाल खड़े किए थे। 43 साल के हो चुके धोनी अब केवल आईपीएल ही खेलते हैं, और संभावना है कि 2025 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।
2. फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस ने 2022 से आरसीबी की कप्तानी संभाली और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, 40 साल की उम्र में उनके करियर के आखिरी दौर में होने की संभावना है। अगर आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। इस साल फाफ डु प्लेसिस दिल्ली केपिटल्स टीम का हिस्सा है।
3. ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में गिना जाता है। हालांकि, हाल के वर्षों में उनका प्रदर्शन उतना स्थिर नहीं रहा है। 36 साल के हो चुके मैक्सवेल ने संकेत दिए हैं कि वे ज्यादा साल तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। ऐसे में 2025 उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वे इस साल पंजाब किंग्स का हिस्सा है।
4. इशांत शर्मा
इशांत शर्मा भारत के अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक हैं। हाल के वर्षों में चोटों और धीमी गति के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है। 36 साल की उम्र में, इशांत शायद आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएं। वे इस साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा है।
5. रविचंद्रन अश्विन
अश्विन भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं। हालांकि, उनकी उम्र 38 साल हो चुकी है और टी20 क्रिकेट में उनका प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। ऐसे में संभावना है कि आईपीएल 2025 के बाद वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। वे इस साल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है.