Posted inक्रिकेट, न्यूज

तेजल हसबनिस-अनुष्का ने पलटा मैच, ऑस्ट्रेलिया ए को चार विकेट से हराकर भारत ने लिया बदला

Tejal Hasabnis
News on WhatsAppJoin Now

Tejal Hasabnis : भारत ए की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज का शानदार आगाज किया है। मुल्लांपुर में खेले गए पहले अनाधिकारिक वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 4 विकेट से मात दी। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस जीत की नींव तेजल हसबनिस (Tejal Hasabnis) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 126 रन की शानदार साझेदारी करके रखी।

शुरुआत में लड़खड़ाई टीम, फिर Tejal Hasabnis-अनुष्का ने संभाला मोर्चा

236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 46 रन के स्कोर तक अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। तनीषा सिंह (Tanisha Singh), प्रिया पूनिया (Priya Punia) और कप्तान यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) जल्दी पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद तेजल हसबनिस (Tejal Hasabnis) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 126 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। तेजल ने 82 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं अनुष्का ने 61 गेंदों में 55 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 236 रन का लक्ष्य

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 235 रन पर ऑलआउट हो गई। रैचल ट्रेनामन (Rachael Trenaman) ने 36 और कप्तान तहलिया विल्सन (Tahlia Wilson) ने 48 रन बनाए। दोनों ने शुरुआती विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को रोक दिया।

भारत की ओर से निकी प्रसाद (Niki Prasad) और वैष्णवी शर्मा (Vaishnavi Sharma) ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) को 2 सफलता मिली। इससे ऑस्ट्रेलिया ए बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

निकी प्रसाद ने अंत में दिलाई आसान जीत

तेजल हसबनिस (Tejal Hasabnis) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। निकी प्रसाद (Niki Prasad) ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया और 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने सयाली सतघरे (Sayali Satghare) के साथ छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।

भारत ने 41.1 ओवर में 239 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ए ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। खास बात यह रही कि इससे पहले टी20 सीरीज में भारत ए को ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों 0-3 से हार मिली थी।

ALSO READ : IND vs WI: World Cup 2027 के लिए टीम इंडिया हुई फाइनल, इन 5 बड़े खिलाड़ियों की टीम में हुई वापसी!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...