ODI WORLD CUP 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इस WORLD CUP का शेड्यूल सबके सामने आ चुका है। WORLD CUPका पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका टीम के बीच में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन फैंस को बेसब्री से इंतजार है भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले हाई प्रोफाइल मैच का । जिसकी तारीख के साथ-साथ वेन्यू का ऐलान भी किया जा चुका है। कब और कहां होगा WORLD CUP भारत और पाकिस्तान के बीच हाई प्रोफाइल मुकाबला आइए जानते हैं।
WORLD CUP में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
दरअसल आईसीसी ने महिला वनडे WORLD CUP 2025 का फुल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के हाथों में है तो वही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय टीम इंडिया ने अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी। ठीक उसी तरीके से पाकिस्तान ने भी आगामी आईसीसी इवेंट्स के लिए हाइब्रिड मॉडल की शर्त रखी थी। इस कारण पाकिस्तान महिला टीम भी वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत में ही आएगी। पाकिस्तान महिला टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेलेगी।
2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
महिला क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप का फाइनल मैच बेंगलुरु इंदौर गुवाहाटी विशाखापट्टनम और कोलंबो शहर में खेले जाने वाले हैं। पहला सेमीफाइनल मैच 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या फिर कोलंबो में भी खेला जा सकता है।
वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका- बेंगलुरु
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलोंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- वाइजैग
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- वाइजैग
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- बेंगलुरु