Placeholder canvas

IPL 2022: इलेक्ट्रीशियन का 19 साल का बेटा रातों-रात बना करोड़पति, बोला- ‘मेरे बार में नहीं मेरे कोच के बारे में लिखना’

तिलक वर्मा

IPL Mega Auction 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजी में खूब पैसा खर्च किया। इस बार ऑक्शन में अनुभवी खिलाड़ियों पर युवा खिलाड़ी भारी पड़ते नजर आए है। इसी कड़ी में एक नाम है 19 साल युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ( Tilak Verma) का। जिन्हें मुंबई इंडियन ने मेगा ऑक्शन में जीतकर करोड़पति बना दिया है। 19 साल के इन युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा के पिता पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन हैं।

तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने किया अपनी स्क्वाड में शामिल

TILKAK VERMA

19 साल के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ( Tilak Verma) मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम में 1.7 करोड़ में चुने गए है। अपने क्रिकेट के शौक के चलते कभी वो हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। जिसके बाद अब वो दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस में खेलते नजर आयेंगे। तिलक वर्मा के पिता पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन हैं।

कोच ने किया तिलक वर्मा को सपोर्ट

तिलक वर्मा

19 साल के तिलक जब हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। तब उनके इस शौक को पूरा करने के किए इलेक्ट्रीशियन पिता नम्बूरी नागराजू उनकी पूरी मदद नही कर पा रहे थे। जिसके बाद कोच सलाम बायश ने आगे आकर उन्हें सपोर्ट किया। जिससे आज वो इस मुकाम पर हैं।

“भले मेरे बारे में ना लिखना लेकिन कोच के बारे में जरूर लिखना”

9 साल के तिलक वर्मा के जीवन में उनके कोच का बहुत बड़ा हाथ है। तिलक वर्मा को उनकी जरूरी साजो सामान और कोचिंग के अलावा उनके लिए भोजन तक की जरूरत तक को पूरा किया। यहां तक की जब तिलक वर्मा को जरूरत हुई तब कोच सलाम बायश एम उन्हे अपने घर रहने की जगह भी दी।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके S. Sreesanth, फिर भी खेलेंगे श्रीसंत अब इस टीम ने दिया मौका

ये रिकॉर्ड है कोच सलाम बयाश के शिष्य तिलक के नाम

तिलक वर्मा

19 साल के तिलक वर्मा ने अब तक 1 फर्स्ट क्लास मैच, 16 लिस्ट ए मैच और 15 टी20 मैच खेले हैं। अपने लिस्ट ए के 16 मैच में तिलक वर्मा 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 156 है जबकि सभी मैच में जोड़कर उन्होंने 784 रन जोड़े हैं। 15 टी20 मैच में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। जिसमे उनका स्ट्राइक रेट करीब 144 का है और उनके नाम 381 रन हैं। तिलक वर्मा कुछ मैच में ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी की है। जिससे उनके नाम 5 विकेट हैं।

ALSO READ:IPL 2022: 21 खिलाड़ीयों के साथ तैयार हुई Lucknow Super Giants, इस खिलाड़ी पर खर्चे सबसे ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट