Posted inक्रिकेट, न्यूज

कप्तान Shubman Gill की मनमानी! फ्लॉप खिलाड़ी पर बरस रहा कप्तान प्यार, रनों का अंबार लगाने वाले को करा रहे इंतजार

Team India Shubman Gill IND vs ENG
IND vs ENG: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में पक्की है इन 4 खिलाड़ियों की जगह

Shubman Gill: मौजूदा समय भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है। हालांकि सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबला जीतकर एक-एक पॉइंट्स के साथ बराबरी पर है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने जहां शानदार प्रदर्शन कर कर खूब चर्चा बटोरी है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो अभी तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

कुलदीप यादव से लेकर अर्शदीप सिंह तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक और नाम ऐसा है जिसे Shubman Gill अभी तक प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया है।

इस खिलाड़ी को मौका नहीं दे रहे हैं Shubman Gill

दरअसल हम जिस खिलाड़ी की यहां बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि अभिमन्यु ईश्वर है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अंबार लगाने वाले अभिमन्यु अभी तक अपना टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

क्रिकेट के मैदान में रनों का अंबार लगाने वाले अभिमन्यु ईश्वर अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं। हालांकि भारत को अभी इंग्लैंड के खिलाफ दो मुकाबले और खेलने हैं। लेकिन उनमें भी अभिमन्यु का डेब्यू मुश्किल ही दिखाई दे रहा है।

अभिमन्यु के साथ नाइंसाफी और करुण को मौका

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार पारियों में बुरी तरीके से फ्लॉप होने वाले करण नायर को लगातार इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही मुकाबलों में मौका दिया। हालांकि करुण अभी तक 35 रन भी बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं।

हालांकि 8 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर से जहां सभी को उम्मीद थी। कि वह इंग्लैंड के खिलाफ गेम चेंजर खिलाड़ी बनकर सामने आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रनों का अंबार लगाने के बाद भी नजरअंदाज

लंबे समय से टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन के क्रिकेट आंकड़े काफी शानदार है। अभिमन्यु का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी हुआ था। लेकिन एक बार भी उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला।

बात अगर अभिमन्यु के प्रथम श्रेणी के क्रिकेट की करें तो उन्होंने 103 मुकाबला खेलते हुए 7841 रन बनाए हैं। हालांकि दौरान उनका औसत 48.70 का रहा है जिसमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है।

Read More : Shubman Gill Net Worth: जानिए टीम इंडिया और IPL में खेलकर कितना कमाते हैं गिल, महंगी-महंगी गाडियों के है शौकीन

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...