Posted inक्रिकेट, न्यूज

जापान के खिलाफ सिर्फ 5 ओवर के मैच में श्रेयस अय्यर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shreyas Iyer
News on WhatsAppJoin Now

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 5-5 ओवर का रह गया। मुकाबला छोटा था, लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इसी मैच में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहद खास है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इतिहास रच दिया।

बारिश ने बदल दिया पूरे मैच का अंदाज

भारत और जापान के बीच मुकाबला सुबह बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण समय पर शुरू नहीं हो सका। काफी इंतजार के बाद मैच को 5-5 ओवर का करने का फैसला लिया गया। इतने छोटे मुकाबले में टॉस का फैसला भी काफी अहम माना जा रहा था। टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले बल्लेबाजी चुनी। उनका कहना था कि टीम इन परिस्थितियों और पिच को समझना चाहती है, क्योंकि एशियन गेम्स में भी इसी तरह की परिस्थितियां सामने आ सकती हैं।

Shreyas Iyer ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी चुनने के साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टी20 इंटरनेशनल में किसी Full Member टीम के ऐसे पहले कप्तान बन गए, जिसने 5 ओवर प्रति पारी वाले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि पांच ओवर के मैच में हर गेंद बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में कई कप्तान लक्ष्य का पीछा करने को प्राथमिकता दे सकते हैं, लेकिन अय्यर (Shreyas Iyer) ने पहले रन बोर्ड पर लगाने का फैसला किया।

खुद भी बनाए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन (Sanju Samson) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। ईशान किशन (Ishan Kishan) का विकेट भी जल्दी गिर गया।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर भारत को 32 रन तक पहुंचाया। हालांकि, भारत के लिए यह स्कोर मुश्किल में डालने वाला लग रहा था, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। अक्षर पटेल (Axar Patel) ने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन देकर भारत को 2 रन से जीत दिला दी।

 ALSO READ : न्यूजीलैंड दौरे पर शुभमन गिल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान, इस वजह से BCCI ने लिया ये फैसला

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...