लगातार चौथी हार के बाद बुरी तरह भड़के पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान Shreyas Iyer ने टीम की कमजोरियों पर खुलकर बात की है। आईपीएल 2026 में धर्मशाला के मैदान पर Punjab Kings को Delhi Capitals के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों में कहा कि अब बातों को घुमाने का समय नहीं है और टीम को अपनी गलतियों को स्वीकार करना होगा।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम की शुरुआत शानदार रही और ऐसा लग रहा था कि पंजाब आसानी से मुकाबला जीत लेगी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर की पारियों ने मैच का रुख बदल दिया।
Shreyas Iyer ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार
मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम ने कई मौकों पर खराब फैसले लिए और गेंदबाज दबाव के समय सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने कहा,
“मुझे घुमा-फिराकर बात करने की जरूरत नहीं है। हमने मैच के अहम मौकों पर गलतियां कीं और उसकी कीमत चुकानी पड़ी।”
अय्यर (Shreyas Iyer) ने यह भी माना कि फील्डिंग और डेथ ओवरों की गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई।
श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नही दिया युजवेंद्र चहल को ओवर
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal को एक भी ओवर नहीं दिया गया। इस फैसले पर सवाल उठने लगे तो अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि पिच तेज गेंदबाजों की मदद कर रही थी, इसलिए उन्होंने सीमर्स पर भरोसा जताया। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए।
लगातार चार हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है। सीजन की शुरुआत में टीम शानदार लय में दिख रही थी, लेकिन अब टीम पर दबाव बढ़ चुका है। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बयान से साफ है कि आने वाले मैचों में पंजाब किंग्स को वापसी के लिए हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
ALSO READ:MI और LSG हुई IPL 2026 से बाहर, अब इन 4 टीमों पर मंडरा रहा है प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा
