Posted inक्रिकेट, न्यूज

कोच और कप्तान को नजरअंदाज कर शार्दुल ठाकुर ने इन्हें दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय, कहा “6वां ओवर डालना….

Shardul Thakur Mumbai Indians Post Match
कोच और कप्तान को नजरअंदाज कर शार्दुल ठाकुर ने इन्हें दिया शानदार प्रदर्शन का श्रेय, कहा "6वां ओवर डालना....
News on WhatsAppJoin Now

Shardul Thakur: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात दूसरा मुकाबला केकेआर और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) की टीम के बीच खेला गया, जहां रनों की बौछार देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर (Kolkata Knight Riders) की टीम ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह (Rinku Singh) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत पहले 220 रन बनाए, वहीं इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकल्टन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस मैच को 5 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया.

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेले गए इस मैच में एक तरफ जहां रनों की बारिश हुई, वहीं शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया.

Shardul Thakur ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय

मुंबई इंडियंस से पहले शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) लखनऊ सुपर जायंटस का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें अर्जुन तेंदुलकर के साथ ट्रेड किया और उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिला. अब अपने पहले ही मैच में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने 4 ओवर में 39 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किया.

प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिलने के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि

“छठा ओवर डालना एक चुनौती थी. मुझे चुनौतियां पसंद हैं. आज का प्रदर्शन भी कुछ ऐसा ही था. इस मैदान ने मुझे कड़वी और मीठी, दोनों तरह की यादें दी हैं. मुंबई के लिए खेलना अपने आप में बहुत खास है. 2010 में मैं एक नेट बॉलर था. आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं अपनी घरेलू टीम, मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हूं. अगर मैं यहीं बना रहता हूं, तो मुझे सचमुच बहुत खुशी होगी. मैनेजमेंट से मुझे जितना समर्थन मिला है, वह वाकई कमाल का है.”

कैसा रहा मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच का हाल

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली.इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की.

आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.

ALSO READ: हार्दिक पंड्या ने कोच और शार्दुल ठाकुर को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया मुंबई इंडियंस की जीत का पूरा श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...