MS DHONI AND VIRAT KOHLI
सोशल मीडिया पर 'SHAME ON DESHDROHI DHONI' और 'NationalShameKohli' हुआ ट्रेड, ये रही वजह

SHAME ON DESHDROHI MS DHONI: सोशल मीडिया पर अक्सर बड़े-बड़े सितारे किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते रहे हैं, लेकिन इस समय पूरा सोशल मीडिया  क्रिकेटर्स किंग कोहली (Virat Kohli) और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के बीच जंग का मैदान बना हुआ है। दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस एक दूसरे को ट्रोल कर रहे है।

जिसमें एक तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘SHAME ON DESHDROHI DHONI’ तेजी ट्रेंड हो रहा है, तो दूसरी तरफ ‘NationalShameKohli’ भी ट्रेंड होने में पीछे नहीं नजर आ रहा है। तो आइए आपको भी आज के इस आर्टिकल में इस पूरी खबर की जानकारी देते हैं कि फैंस एक दूसरे खिलाड़ी को क्यों ट्रोल कर रहे हैं।

हरभजन सिंह के कारण शुरु हुआ विवाद

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने बीते कुछ दिनों पहले एक शो में यह बात कही थी कि असली फैंस सिर्फ धोनी के ही है। बाकी सभी क्रिकेटर्स के फैंस तो केवल ऐसे ही है।

इसी के अलावा हरभजन ने कहा कि धोनी के फैंस असली है बाकी जितने भी क्रिकेटर्स है उनके पेड सोशल मीडिया फैंस है। जिसके बाद अन्य क्रिकेटर्स फैंस का पारा हाई हो गया हैं।

ऐसे शुरु हुआ विवाद MS DHONI और VIRAT KOHLI को लेकर बवाल

जिसके चलते ही विराट कोहली और धोनी (MS DHONI) के फैंस एक दूसरे को ट्रोल करने में लग गए है। दरअसल विराट कोहली के फैंस को लगा की हरभजन सिंह विराट कोहली को लेकर यह बात बोल रहे हैं, जिसके बाद विराट के फैंस ने MS DHONI को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरु कर दिया। जिसके बाद धोनी को ट्रोल होता देख उनके फैंस ने विराट को ट्रोल करना शुरु कर दिया इस तरह से यह मामला बढ़ता चला गया।

एलिमिनेट हुई CSK प्लेऑफ में पहुंची RCB :

आपको इस बारे में तो जानकारी होगी ही कि IPL 2025 के सीजन में CSK एलिमिनेट हो गई है। वहीं RCB ने अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर ली है।

IPL 2025 की प्वाइंट टेबल के हिसाब से RCB ने अभी तक कुल 17 प्वाइंट्स अर्जित किए हैं, जबकी अभी टीम के 2 मुकबले खेलने के लिए बचे हुए हैं। बचे हुए 2 मुकाबलों में से अगर टीम 1 जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में जाना कर्न्फम हो जाएगा।

ALSO READ: KKR प्लेऑफ से हुई बाहर, RCB का भी कट सकता है पत्ता, 18 सालों बाद एक बार फिर अधूरा रह जाएगा विराट का सपना