Posted inक्रिकेट, न्यूज

एक बार फिर शाहरुखान खान ने दिखाया अपना पाकिस्तान प्रेम, उस्मान तारिक को अपनी टीम नाइट राइडर्स में किया शामिल

Shah Rukh Khan Usman Tariq CPL 2026
एक बार फिर शाहरुखान खान ने दिखाया अपना पाकिस्तान प्रेम, उस्मान तारिक को अपनी टीम नाइट राइडर्स में किया शामिल
News on WhatsAppJoin Now

क्रिकेट और बॉलीवुड का हिस्ता काफी पूराना रहा है। मौजूदा समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) क्रिकेट को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) के लिए पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

सुपरस्टार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बहस छीड गई है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

उस्मान तारिक पर Shah Rukh Khan ने CPL में लगाया दांव

दरअसल हाल ही में CPL के लिए TKR की टीम में स्क्वॉड में पाकिस्तान के खिलाड़ी उस्मान तारिक को अपनी स्क्वॉड में बरकरार रखा है। दरअस बीते सीजन में तारिक ने अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था, जिसके कारण टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस्मान तारिक पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी कमाल का नजर आया है।

IPL में हैं बैन लेकिन विदेशी टीम के लिए रास्ता खुला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI की नीतियों के चलते साल 2009 से पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL का हिस्सा नहीं है। इसी कारण वह IPL में शाहरुखान की टीम KKR का हिस्सा नहीं बन पाते है।

हालांकि अब वह नाइट राइडर्स ग्रुप की विदेशी फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यही कारण है कि अब उस्मान तारिक CPL में अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

Shah Rukh Khan के वजह से चर्चा में उस्मान तारिक

CPL में उस्मान तारिक के शामिल होने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कुछ क्रिकेट फैंस ने इस पूरे मामले को पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट का फैसला बताया तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम से जड़े रहने के बाद भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मौका क्यों दिया जाता है।

लेकिन इसमें कोई भी कुछ नहीं कर सकता है क्योंकि यह पूरी तरह से CPL नियमों के तहत वैध है और IPL या फिर BCCI से इस मामले में कोई भी संबंध नहीं है।

ALSO READ: कुलदीप यादव के सब्र का टूटा बांध टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज होने के बाद, इस विदेशी टीम से खेलने का किया फैसला

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...