भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। इन क्रिकेटरों के प्रदर्शन ने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम को ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है बल्कि मैदान में अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं। जिनको तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान बात नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2008 में बल्लेबाजी करने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 278 गेंद में 300 रनों के आंकड़े को पार किया था।हालांकि इससे पहले 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 364 गेंद में भी ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके हैं। लेकिन इस भी सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सहवाग केस में रिकॉर्ड को कोई खिड़की तोड़ पाएगा।
ये तीन खिलाड़ी तोड़ सकते हैं सहवाग का ये खास महारिकॉर्ड
यशस्वी जयसवाल
आईपीएल में धुआंधार प्रदर्शन करके क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले जायसवाल का नाम इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर आता है। यशस्वी ने न सिर्फ T20 में बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी अपने आप को साबित किया है। खिलाड़ी ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेलते हुए 52.88 की औसत के साथ 1798 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 4 शतक भी शामिल है। इतना ही नहीं यशस्वी कई बार बड़ी पारी खेल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 171 रनों की बड़ी पारी खेली थी। जिसके बाद 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 209 रनों की और राजकोट में नाबाद 214 रन भी बनाए थे।
हैरी ब्रूक
इंग्लैंड के युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक का नाम लिस्ट में शामिल है। तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए अपना दमदार खेल दिखाने वाले हैरी ने 24 टेस्ट मैच खेलते हुए 58.48 की औसत के साथ 2281 रन बनाए हैं। जिसमें खिलाड़ी के 8 शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में खिलाड़ी ने शानदार तिहरा शतक लगाया था। हैरी ब्रूकने मुल्तान में 310 गेंदों का सामना करते हुए तिहरा शतक लगा दिया था। हालांकि वह फास्टेस्ट ट्रिपल सेंचुरी के मामले में सहवाग के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है। युवा स्टार बल्लेबाज हैरी भविष्य में टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ऋषभ पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। और सहवाग के सबसे तेज तहरे शतक को तोड़ने के दावेदारों में से भी एक है। पंत ने अब तक 45 टेस्ट मैच खेलते हुए 42.11 की औसत के साथ और 73.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 2948 रन बनाए हैं। जिसमें खिलाड़ी के 6 शतक की शामिल है।
ALSO READ:सचिन नहीं, यह खिलाड़ी है भारत का ‘डॉन ब्रैडमैन’, गावस्कर-कपिल देव भी खुद मानते है यह बात