Posted inक्रिकेट, न्यूज

मां ने गहने बेचकर खरीदे जूते, पिता ने कहा- ‘एक वक्त की रोटी के लिए भी..’ SRH के हीरो साकिब हुसैन की स्टोरी जानकर रो पड़ेंगे आप

Sakib Hussain FATHER AND MOTHER STORY
मां ने गहने बेचकर खरीदे जूते, पिता ने कहा- 'एक वक्त की रोटी के लिए भी..' SRH के हीरो साकिब हुसैन की स्टोरी जानकर रो पड़ेंगे आप
News on WhatsAppJoin Now

साकिब हुसैन (Sakib Hussain) का नाम कल से सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना हुआ है. साकिब हुसैन को कल रात ईशान किशन (Ishan Kishan) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ डेब्यू किया और पहले ही मैच में महफिल लुट ली. साकिब हुसैन इससे पहले केकेआर (KKR) की टीम का हिस्सा थे, उन्हें केकेआर ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था.

हालांकि केकेआर के लिए उन्हें खेलने का मौका नही मिला था, केकेआर ने बाद में उन्हें रिलीज करने का फैसला किया. अब इस खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 30 लाख में खरीदा है और पहली बार डेब्यू का मौका दिया है. पहले ही मैच में उन्होंने 4 विकेट झटका, जिसके बाद साकिब हुसैन (Sakib Hussain) के पिता का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

Sakib Hussain की माँ ने अपने गहनें बेंचकर बेटे के लिए खरीदा था जूता

साकिब हुसैन (Sakib Hussain) को जब केकेआर ने खरीदा था, उसी समय उनके माता पिता ने एक इंटरव्यू दिया था, इस दौरान उनकी माँ ने बताया था कि उनके बेटे को क्रिकेट के जूते चाहिए थे, लेकिन काफी महंगे होने के कारण वह खरीद नहीं पा रहे थे. उन्होंने बताया कि उनका बेटा मायूस था, उसकी आंखों में आंसू जाते थे, तब उनकी मां ने गहने बेचकर उन्हें स्पाइक शूज दिलाए.

वहीं साकिब हुसैन के पिता ने भी इसी इंटरव्यू में बताया था कि कभी एक समय के खाने के बारे में भी सोचना पड़ता था. उन्होंने साकिब के व्यवहार की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह भी आर्थिक स्थिति को समझता था.

साकिब हुसैन ने कही थी ये बात

साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता किसान थे, लेकिन घुटनों में परेशानी के कारण वह काम नहीं कर पाते थे. साकिब हुसैन ने उस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ही पिता से काम नहीं करने को कहा था.

साकिब हुसैन शुरुआत में सेना में भर्ती होना चाहते थे, इसके लिए वह तैयारी भी करते थे. फिर उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया. उनके टैलेंट को देखकर उनके दोस्तों और लोगों ने उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की सलाह दी.

ALSO READ: IPL 2026 के बीच पक्की हुई अर्शदीप सिंह की शादी? गर्लफ्रेंड के साथ गुरूद्वारे पहुंचा भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...