Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने साई सुदर्शन के 53 गेंदों में 84, शुभमन गिल के 37 गेंदों में 64 और जोस बटलर के 27 गेंदों में 57 रनों की बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए.
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 140 रन ही बना सकी. इस दौरान टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा रन बनाए. शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 17 गेंदों में 47 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स को मिली शिकस्त के बाद अब टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है. आईपीएल से बाहर होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने क्या कुछ बहाने बनाए आइए जानते हैं.
Ruturaj Gaikwad ने इन्हें माना CSK के IPL से बाहर होने का जिम्मेदार
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कहा कि सीजन के पहले तीन मैच हारने से आगाज ही मुश्किल रहा. ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे कहा कि
“सीजन की मुश्किल शुरुआत रही. लगातार तीन हार मिली. इसके बाद हमें लय हासिल हुई, सही जगह के लिए सही खिलाड़ी मिले, सही कॉम्बिनेशन था, सब सही चल रहा था. फिर बार-बार खिलाड़ी चोटिल हुए. इससे काम बिगड़ गया. विशेष रूप से जैमी (ऑवर्टन) और दूसरे ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष, इससे प्लेइंग 12 बिगड़ गई. हम हमेशा एक बल्लेबाज या गेंदबाज कम रखते हुए खेले. इसलिए ज्यादातर लोग इस तथ्य को नहीं मानेंगे कि हमारे पास युवा टीम थी, हम बदलाव के दौर में है और ज्यादातर खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास पर्याप्त अनुभव नहीं हैं, विशेष तौर पर इतने मुश्किल टूर्नामेंट में. हमारे पास आठ से 10 जो खिलाड़ी हैं जिन्होंने 20 से कम मैच खेले हैं. उनके लिए अच्छा है कि उन्हें एक्सपोजर मिला है.”
Ruturaj Gaikwad ने क्यों लिया अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू का नाम?
आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम में अनुभव की कमी है. ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा एक समय उनकी टीम में अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, वहीं अब टीम में सिर्फ युवा खिलाड़ी हैं और उनमे अनुभव की कमी है.
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad( ने आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद कहा कि
“अजिंक्य रहाणे या अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ियों के आगे गए हैं जिनके पास काफी सालों का अनुभव था. विशेष तौर पर अब कार्तिक शर्मा, उर्विल (पटेल), यहां तक कि डेवाल्ड (ब्रेविस) जो कि सीजन की शुरुआत में नहीं खेल पाए. कार्तिक ने काफी प्रभावित किया है. उनके पास काफी संभावनाएं हैं. उर्विल भी ऐसा ही है, वह पहली बार पूरे सीजन खेले हैं. जब पूरा सीजन खेलते हैं तो बहुत सारी उम्मीदें रहती हैं.”
