Mumbai Indians Rohit Sharma and Hardik pandya jasprit bumrah
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की होगी मुंबई इंडियंस से छुट्टी, हार्दिक पंड्या बने रहेंगे कप्तान, IPL 2025 में होंगे MI में ये 4 बड़े बदलाव

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में बहुत बड़ी हलचल नजर आ रही है. टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. आपको बता दे कि जब से आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया गया, तब से लगातार रोहित शर्मा के फैंस उन्हें टीम बदलने की सलाह दे रहे थे.

अब आईपीएल 2025 की नीलामी (IPL 2025 Mega Auction) से पहले एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने के बाद फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लेकर खबर अ रही है कि आईपीएल 2025 से पहले टीम में ये 4 बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं.

रोहित शर्मा की होगी Mumbai Indians से विदाई

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर यह दावा किया है कि वह मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे. वो रोहित को काफी अच्छे से समझते हैं और उनका मानना है कि उन्हें टीम में इस सोच के साथ रिटेन किया जा सकता है कि कम से कम वह 3 साल रुक जो कि संभव नहीं है. वहीं रोहित शर्मा को रिलीज करने के साथ ही मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025 के लिए हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाए रख सकती है.

यह महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ जरूर हो सकता है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कहानी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से अलग है. यह भी हो सकता है कि रोहित शर्मा खुद मुंबई इंडियंस छोड़ दे या संभव है कि टीम उनका साथ छोड़ दें. दोनों में से कुछ भी हो सकता है.

आईपीएल 2025 में इस टीम के कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा

यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देते हैं, तो वह ऑक्शन में नहीं जाएंगे बल्कि ट्रेंड विंडो से किसी अन्य टीम में चले जाएंगे, जिसकी सलाह उन्हें कई महीने से दी जा रही है. इस वक्त पंजाब किंग्स (Punjab Kings) में कप्तान की कुर्सी खाली है, जिस वजह से यह फ्रेंचाइजी उन पर नजर जमाए रह सकती है.

यह तो स्पष्ट है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ते हैं, तो बाकी की फ्रेंचाइजी उनके लिए बड़ी बोली लगाएंगी, क्योंकि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) का खिताब रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी में टीम इंडिया (Indian Cricket Team) को जिताया है, जिस कारण कई टीमें उन्हें कप्तान बनाने के लिए पूरी जोर लगा देंगी.

सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा समय में टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, इसके साथ ही उन्होंने अभी हाल ही में रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टी20 टीम (Team India) की कमान संभाली है और भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान को मुंबई इंडियंस हर हाल में रिटेन करेगी.

अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को 15 करोड़ की कीमत पर रिटेन करके कप्तान बनाया जाता है, तो सूर्यकुमार यादव को 13 करोड़ की मोटी रकम देकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) उन्हें अपने साथ रखना चाहेगी.

जसप्रीत बुमराह को भी रिलीज कर सकती है Mumbai Indians

भारतीय टीम के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बाहर का रास्ता दिखा सकती है, क्योंकि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव का रिटेन किया जाना तय है, ऐसे में उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह को रिटेन नहीं किया जायेगा. क्योंकि रिटेन करने वाले खिलाड़ियों को 15 करोड़, 13 करोड़ और 11 करोड़ रूपये दिए जायेंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस किन्ही 2 खिलाड़ियों को 15-15 करोड़ रूपये नही दे सकती है.

अगर जसप्रीत बुमराह, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में आते हैं, तो उनके उपर 25 करोड़ तक बोली लग सकती है और वो मिचेल स्टाक और पेट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

ALSO READ: “वो दुनिया का बेस्ट कप्तान और बल्लेबाज है” वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा में इन्हें बताया सर्वश्रेष्ठ