Rohit Sharma meeting with Abhishek Nair

Rohit Sharma, Mumbai Indians, IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बीच आपसी मतभेद साफ देखने को मिल रही है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पिछले 2 आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा फैसला उठाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया और हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया. रोहित शर्मा के कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में काफी मतभेद आ गया. मुंबई इंडियंस के एक खेमे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का गुट था तो दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या का ग्रुप था.

रोहित शर्मा के फेवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) खुलकर सामने आए. हालांकि इन खिलाड़ियों का आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट था. इसी वजह से इन खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल में खेलना मजबूरी था, लेकिन आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इसी वजह से ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस से अपना नाता तोड़ सकते हैं.

IPL 2025 में इस टीम से खेलते नजर आयेंगे Rohit Sharma

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे ये तो तय है, क्योंकि मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा. ऐसे में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को रिटेन करेगी. रोहित शर्मा ने अभी हाल ही में दुबई आई रेडियो स्टेशन से बातचीत में कहा कि अभी वो और क्रिकेट खेलेंगे.

ऐसे में ये तय है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में भी खेलते नजर आयेंगे. अब सवाल ये उठता है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किस आईपीएल टीम से खेलते नजर आयेंगे. हाल ही में रोहित शर्मा को केकेआर के खिलाफ मैच के बाद केकेआर के कोच अभिषेक नायर के साथ बातचीत काफी चर्चा का विषय बना हुआ था.

इस दौरान रोहित शर्मा ने कथित तौर पर हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस में हुए बदलावों को गिनाया था. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कहा था कि ये मुंबई इंडियंस के साथ उनका आखिरी सीजन है.

इन 2 टीमों के लिए खेल सकते हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होते हैं, तो वो मेगा ऑक्शन में आयेंगे और उनके केकेआर या फिर पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल खेलने की उम्मीद है. रोहित शर्मा, केकेआर या फिर पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं.

रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने जहां 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है, वहीं रोहित शर्मा ने भी 4 बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी जिताया है, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया और यही वजह है कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस छोड़ किसी और फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2025 खेलते हुए नजर आयेंगे.

रोहित शर्मा अगले साल आईपीएल 2025 में किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे इस पर कोई अधिकारिक खबर नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय कप्तान इन्ही 2 टीमों में से किसी एक टीम की कप्तानी कर सकते हैं. रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस छोड़ने की पुष्टि अभिषेक नायर के साथ वार्तालाप में की थी, जिसका वीडियो बाद में कोलकाता नाईट राइडर्स ने डिलीट कर दिया था.

ALSO READ: IPL 2024: 2 गुटों में बंट चुकी है मुंबई इंडियंस, एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते हैं रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या