Posted inक्रिकेट, न्यूज

हार्दिक पंड्या के जाते ही मुंबई चमकी इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, मुंबई इंडियंस ने बनाया अपना नया कप्तान

Mumbai Indians Rohit Sharma and Hardik Pandya Bumrah
हार्दिक पंड्या के जाते ही मुंबई चमकी इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, मुंबई इंडियंस ने बनाया अपना नया कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

Rohit Sharma: आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का हिस्सा बन गए हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुई ट्रेड डील के तहत हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी?

कप्तानी की दौड़ में दो बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) शामिल हैं। हालांकि, अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए रोहित शर्मा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

Rohit Sharma हो सकते हैं Mumbai Indians के कप्तान

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और फ्रेंचाइजी के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। आईपीएल 2024 से पहले उनसे कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फैसले से मुंबई के प्रशंसक काफी नाराज हुए थे।

अब हार्दिक के टीम से जाने के बाद रोहित की कप्तानी में वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। टीम के नए मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के साथ भी रोहित का पुराना तालमेल रहा है। दोनों लंबे समय तक मुंबई के लिए एक साथ खेल चुके हैं।

तिलक वर्मा भी हैं दावेदार

कप्तानी के दूसरे प्रमुख दावेदार तिलक वर्मा हैं। 24 वर्षीय तिलक भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। वह घरेलू और इंडिया ए स्तर पर भी कप्तानी का अनुभव हासिल कर चुके हैं।

तिलक को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार कर सकती है। ऐसे में उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है।

फिलहाल मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी अनुभव पर भरोसा जताती है या युवा नेतृत्व को मौका देती है।

ALSO READ: सैंडपेपर कांड में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को मिली सजा, अब क्रिस ब्रॉड ने उठाए सवाल; उस्मान ख्वाजा के खुलासे से मचा बवाल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...