ROHIT SHARMA EK AUDIO NE MERA WAAT LAGA DIYA

Rohit Sharma, MI, IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल का 17वां (IPL 2024) सीजन सबसे खराब सीजन में से एक रहा है। यह सीजन टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए भी खास नहीं रहा। इस सीजन उनका बल्ला भी शांत रहा है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंटस के मैच के पहले उन्होंने कैमरामैन को ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी कि रोहित शर्मा काफी खौफ में जी रहे हैं।

Rohit Sharma ने कैमरेमैन को कहा ऑडियो बंद कर दें

दरअसल कोलकाता में हुए वाकये के बाद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को डर लग रहा है कि वो कोई सीक्रेट कहें और लीक न हो जाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए वो वानखेड़े के मैदान पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान वो किसी से बात कर रहे होते हैं, तभी रोहित शर्मा एक व्यक्ति को कैमरा पर रिकॉर्ड करते हुए देख लेते हैं।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उसे देखते ही हाथ जोड़ लिया। उन्होंने तुरंत ऑडियो बंद करने को कहा ‘हिटमैन’ ने कोलकाता नाइट राइडर्स का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ही एक ऑडियो ने ‘वाट’ लगी रखी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए।

Rohit Sharma के पिछले मैच की बात हुई थी लीक

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहले केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को तुरंत डिलीट कर दिया था, लेकिन उसके पहले ही यह वीडियो सोशल मीडिया आग की तरह फैल गया था। इस वीडियो में रोहित शर्मा केकेआर फ्रेंचाइजी से जुड़े अभिषेक नायर के साथ मुलाकात कर रहे थे।

इस वीडियों में नायर से रोहित कहते हुए नजर आए थे कि एक-एक चीज चेंज हो रही है, मुंबई उनका घर और उसको मंदिर की तरह बनाया है।

उनका क्या है वो तो अगले साल केकेआर में आ जाएंगे। हालांकि, इन दावों का कोई पुख्ता सबूत नहीं है। क्योंकि ऑडियो साफ नहीं थी।

ALSO READ: “उसने पुरे सीजन खराब खेला” Hardik Pandya ने इस खिलाड़ी को माना MI के IPL 2024 में खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार