Posted inक्रिकेट, न्यूज

पंजाब किंग्स पर जीत के बाद बुरे फंसे RR के कप्तान रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में इस गंदी हरकत के बाद लग सकता है बैन

Riyan Parag e Smoke
पंजाब किंग्स पर जीत के बाद बुरे फंसे RR के कप्तान रियान पराग, ड्रेसिंग रूम में इस गंदी हरकत के बाद लग सकता है बैन
News on WhatsAppJoin Now

Riyan Parag: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल 40वां मैच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच पंजाब में खेला गया, जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए. इस दौरान प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोयनिस ने अर्द्धशतक जड़ा.

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19.2 ओवरों में ही 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की जीत के बीच रियान पराग (Riyan Parag) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Riyan Parag की गंदी हरकत का वीडियो वायरल

राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान रियान पराग का राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. इस वीडियो के चलते बड़ी मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. इसी के साथ बीसीसीआई भी उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है.

राजस्थान की बल्लेबाजी के 16वें ओवर में जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा तो कप्तान रियान पराग बैठे ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए. रियान पराग की इस हरकत से फैंस और बीसीसीआई नाराज हैं, इसी वजह से रियान पराग पर BCCI एक्शन ले सकती है.

रियान पराग पर लग सकता है बैन

बीसीसीआई इस मामले में रियान पराग के ऊपर एक्शन ले सकता है. आईपीएल के नियमों के अनुसार ये उल्लंघन है. आईपीएल के खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आचार संहिता के कानून 2.2 के तहत खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का मामला बनता है.

बीसीसीआई, रियान पराग की इस हरकत के बाद उन्हें फटकार लगा सकती है और मैच फीस का कुछ हिस्सा काट सकती है, वहीं बीसीसीआई चाहे तो रियान पराग की इस हरकत पर कुछ मैचों का बैन भी लगा सकती है. अभी तक इस मामले में बीसीसीआई या आईपीएल गर्वनिंग कमेटी का कोई फैसला नही आया है.

ALSO READ: IPL 2026 के 40 मैचों बाद प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे निकलीं ये 4 टीमें, यहीं खत्म हुआ इन 4 टीमों का सफर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...